Rajasthan Election 2023: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वजीत सिंह मेवाड़ ने ज्वॉइन की BJP, देखें VIDEO
Vishwaraj Singh Mewar and Bhavani Singh Kalvi: राजस्थान के विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली।
Vishwaraj Singh Mewar Bhavani Singh Kalvi Join BJP: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने से विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने भाजपा ज्वाइन की है।
विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने दिल्ली में आयोजित बैठक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल, राजसमंद सांसद व जयपुर विद्याधर नगर प्रत्याशी दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा नौ अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। सात सांसदों को भी विधायक का चुनाव लड़वाया जा रहा है।
वहीं, भाजपा की दूसरी सूची भी मंगलवार को जारी हो सकती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर दोपहर 12 बजे से राजस्थान BJP कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लग सकती है।
बता दें कि विश्वराज सिंह मेवाड़ व भवानी सिंह कालवी के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जिन विश्वराज सिंह मेवाड़ की आज भाजपा में सदस्यता हुई है वे वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह हैं और दूसरे भवानी सिंह कालवी के पिता करनी सेना के अध्यक्ष रहे हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में विश्वराज सिंह मेवाड़ व भवानी सिंह कालवी का बड़ा योगदान रहने वाला है। साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने वाले मोदी जी के संकल्प में राजस्थान का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है, राजस्थान को भी विकसित राजस्थान इन दोनो के भाजपा में आने के बाद और होगा।
वहीं भवानी सिंह कालवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी एक टीम के नाते मुझे काम बताएगी और एक टीम प्लेयर की तरह मिलकर काम करेंगे और गेम में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। विश्व राज सिंह बोले कि मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ आज मैं भाजपा से जुड़ा हूं।












Click it and Unblock the Notifications