विष्णु लाटा बने जयपुर के मेयर, एक वोट से जीती बाजी हार गई BJP

Jaipur News, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में हार के बाद भाजपा को फिर झटका लगा है। अब भाजपा को जयपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के बागी विष्णु लाटा एक वोट से जीतकर जयपुर के नए मेयर बन गए हैं।

Vishnu Lata elected new mayor of Jaipur Nagar Nigam

जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए मंगलवार को हुए उप चुनाव में आखिरी पलों में डाले गए एक वोट ने भाजपा उम्मीदवार मनोज भारद्वाज को हरा दिया। यह आखिरी वोट पार्षद बजरंग कुमावत ने डाला था। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम में महापौर के चुनाव के लिए कुल 90 मत डाले गए, जिनमें से भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे विष्णु लाटा को 45 व भाजपा प्रत्याशी मनोज भारद्वाज को 44 मत मिले। एक वोट खारिज हो गया।

लाहोटी के विधायक बनने पर हुए उप चुनाव
बता दें कि भाजपा के बोर्ड वाले जयपुर नगर निगम में अशोक लाहोटी मेयर थे, जो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सांगानेर से विधायक बन गए। ऐसे में मंगलवार को जयपुर निगम में उप चुनाव हुए थे।

मेयर चुनने में सामने आई गुटबाजी

अशोक लाहोटी के विधायक बनने के बाद से खाली चल रहे जयपुर महापौर के लिए पद के लिए भाजपा की गुटबाजी उप चुनाव में खुलकर सामने आ गई। निगम में 63 पार्षदों वाली भाजपा ने मनोज भारद्वाज को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर जीत के प्रति आश्वस्त थी, मगर पार्टी के दूसरे पार्षद विष्णु लाटा बगावत पर उतर आए और नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+