Vasundhara Raje की बीकानेर यात्रा में उमड़ी भीड़, भाटी की पार्टी में वापसी पर संशय बरकरार

Rajasthan की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वसुंधरा राजे बीकानेर में अपनी ताकत दिखाते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर बरसी। वसुंधरा राजे के इस हाई वोल्टेज शो से भाजपा संगठन ने पूरी तरह दूरी बनाए रखी। हालांकि वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के कई नेता नजर आए। राजे ने देशनोक में करणी माता, मुकाम में विश्नोई संप्रदाय के गुरु जम्बेश्वर भगवान और बीकानेर में गढ़ गणेश जी के दर्शन किए। वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी उनके साथ मौजूद रहे। वसुंधरा की इस यात्रा को देवी सिंह भाटी और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के लिहाज से अहम माना जा रहा था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। देवी सिंह भाटी वसुंधरा राजे के साथ मौजूद तो रहे। लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हुए। आपको बता दें बीकानेर की सियासत में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के बीच खींचतान हैं। राजे के बीकानेर दौरे से ठीक पहले अर्जुन मेघवाल के बेटे रवि शेखर ने वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा पर सवाल उठाए थे।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना

गहलोत सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर दौरे के दौरान गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में एक कुर्सी छोड़ना नहीं चाहता तो दूसरा गुट कुर्सी हासिल करने के लिए अड़ा हुआ है। इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। जनता जानती है कि उनके कुशासन भरे 4 साल कैसे निकले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेश वासियों ने सत्ता सौंपी। लेकिन उन्होंने जनता की नहीं सुनी। जनता के साथ विश्वासघात किया। अब समय आ रहा है। हम सब मिलकर फिर से नया राजस्थान बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

सांसद दुष्यंत सिंह बैठे जनता के बीच

सांसद दुष्यंत सिंह बैठे जनता के बीच

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़ बारां से सांसद दुष्यंत सिंह राजे की देव दर्शन यात्रा में अलग ही नजर आए। बीकानेर में वे श्रोताओं के बीच जमीन पर बैठे नजर आए। दुष्यंत मंच से बहुत दूर रहे। वे वसुंधरा राजे के साथ हेलीकॉप्टर में भी नहीं बैठे। जब राजे ने संबोधन में अन्य सांसदों के साथ उनका नाम पुकारा तो वह कहीं नजर नहीं आए। किसी ने बताया तब राजे को पता चला कि वह तो सामने भीड़ में बैठकर उनका भाषण सुन रहे हैं। देशनोक में भी दुष्यंत मंच पर नहीं बैठे। दुष्यंत के इस तरीके से आम जनता के बीच बैठने को लेकर चर्चा है।

भाजपा में शामिल नहीं हुए देवी सिंह भाटी

भाजपा में शामिल नहीं हुए देवी सिंह भाटी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा पूरी तरह से निजी यात्रा थी। पार्टी और संगठन की ओर से ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था। ऐसे में देवी सिंह भाटी वसुंधरा राजे के साथ तो नजर आए। लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हो सके। बता दे बीकानेर संभाग में देवी सिंह भाटी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। ऐसे में देवी सिंह भाटी की भाजपा में वापसी को लेकर बीकानेर में काफी दिनों से चर्चा थी। वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान बीकानेर में भाटी की पार्टी में वापसी तय मानी जा रही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+