विवादित वीडियो पोस्ट करने पर भिड़े केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा
जयपुर, 20 जुलाई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पुराना सिर तन से जुदा करने के नारे का वीडियो पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा उनसे भिड़ गए। शेखावत ने वीडियो पोस्ट कर गहलोत सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए। इस पर लोकेश शर्मा ने शेखावत के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए भ्रम न फैलाने की नसीहत दी है।

फोन टैपिंग को लेकर दोनों में है विवाद
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा में फोन टैपिंग को लेकर विवाद चल रहा है। सचिन पायलट ने जब सरकार से बगावत की थी। तब फोन टैपिंग का खुलासा हुआ था। इसके बाद शेखावत ने 6 मार्च 2021 को लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामला दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है। दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्मा को गिरफ्तारी से राहत दे रखी है।
सालभर पुराना है वीडियो
गजेंद्र सिंह शेखावत ने जो वीडियो ट्वीट किया है। वह सालभर पुराना है। खुद लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर इसका दावा भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस वीडियो के पुराना होने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने भी वीडियो के अप्रैल 2021 का बताए हुए वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। वीडियो में घाटगेट के बाहर दुकाने बंद होने के बाद कुछ युवक स्वामी नरसिंहानंद का पोस्टर लगाकर सिर तन से जुदा करने के नारे लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications