एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों की चाल देख समझ गए अधिकारी, जांच की तो मलाशय से निकला 50 लाख का सोना
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है। दोनों अपने प्राइवेट पार्ट रेक्टम (मलाशय) में दुबई से सोना छुपाकर लाए थे। जयपुर स्थित सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई को कस्टम विभाग और डीआरआई की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। दोनों यात्री स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से जयपुर आए थे। उन्होंने अपनी रेक्टम में 1450 ग्राम सोने को कैप्सूल के रूप में छुपा रखा था, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक निवासी मोहम्मद शोएब तारापति और मोहम्मद इरशाद भटकल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को दोनों यात्रियों की चाल सामान्य नहीं लगने पर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पहले तो टीम को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उग दिया कि वे अपने मलाशय में सोना छुपाकर लाए हैं। जांच के दौरान एक यात्री से 642 ग्राम वजन के पांच सोने के कैप्सूल और दूसरे यात्री से 791 ग्राम वजन के 6 कैप्सूल बरामद हुए हैं। कस्टम विभाग ने सोना फिलहाल जब्त कर लिया है। वहीं दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications