Rajasthan : टोडाभीम विधायक पृथ्वीराज मीणा बोले-'गहलोत की जगह सचिन पायलट को बनाएं CM'

Jaipur News in Hindi, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 25 में से एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज करवा पाने के बाद से गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की करारी हार के बाद से कांग्रेस के बीच जंग सी छिड़ी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक विधायक ने मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही बदले जाने की मांग उठा दी है।

Todabhim MLA Prithviraj Meena Said Sachin Pilot should be made Rajasthan CM

राजस्थान की टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज मीणा का कहना है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस की जिस तरह से हार हुई है उसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उठानी चाहिए थी। विधायक मीणा ने कहा कि जब पार्टी सत्ता में होती है तो चुनाव की हार की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री की होती है। इसके अलावा अगर पार्टी में सत्ता में होती है। उस स्थिति में हार की जिम्मेदारी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की होती है। टोडाभीम विधायक मीणा ने कहा कि उनकी निजी राय है कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

मंगलवार को मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि जोधपुर लोकसभा सीट से गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की हार कांग्रेस प्रदेशााध्यक्ष सचिन पायलट की वजह से हुई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 25 में से 24 सीटें भाजपा और 1 सीट भाजपा समर्थित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+