Tina Dabi Divorce : IAS टीना डाबी व अतहर आमिर खान ने तलाक की अर्जी में कही यह बात

जयपुर। देश की अफसरशाही से बड़ी खबर है। आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान तलाक लेने जा रहे हैं। यूपीएससपी 2015 टॉपर रहे टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर की फैमिली कोर्ट में 17 नवंबर 2020 को आवेदन किया है। टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि अतहर आमिर खान जम्मू कश्मीर से हैं।

Recommended Video

    IAS Tina Dabi और Athar Aamir Khan होंगे जुदा, टीना ने लगाई Divorce की अर्जी | वनइंडिया हिंदी
    टीना-आमिर के रिश्ते में कई दिन से थी खटास

    टीना-आमिर के रिश्ते में कई दिन से थी खटास

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रही थी। इनके तलाक के कयास लगाए जा रहे थे। अब खबर आई कि दोनों ने आपसी सहमति से जयपुर के पारिवारिक न्यायलय में तलाक के लिए आवेदन किया है।

     टीना डाबी व अतहर आमिन खान की लव स्टोरी

    टीना डाबी व अतहर आमिन खान की लव स्टोरी

    बता दें सिविल सेवा परीक्षा 2015 में टीना डाबी ने पहला और अतहर आमिर खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दोनों की मंसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई और इस टॉपर जोड़े ने वर्ष 2018 में शादी कर ली। दोनों की शादी महज दो साल चल पाई और अब रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है।

     दोनों हैं राजस्थान कैडर के अफसर

    दोनों हैं राजस्थान कैडर के अफसर

    बता दें कि टीना डाबी और अतहर आमिर खान की सक्सेस और सर्विस में कई समानताएं हैं। दोनों ने एक साथ यूपीएससी टॉप किया और दोनों को ही बतौर आईएएस राजस्थान कैडर मिला। टीना डाबी भीलवाड़ा एसडीएम व श्रीगंगानगर जिला परिषद सीईओ समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुकी हैं।

    शादी करके सरनेम लिखा था खान

    शादी करके सरनेम लिखा था खान

    बता दें कि यूपीएससी परीक्षा टॉप करने के बाद से ही टीना डाबी और अतहर आमिर खान लगातार सुर्खियों में थे। फिर कुछ समय बाद दोनों की लव स्टोरी सामने आई हैं, वो भी चर्चा में रही। वर्ष 2018 में इस आईएएस जोड़े ने लव मैरिज कर ली। इसके बाद टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने बायो में खान सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ा था। टीना ने कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सरनेम से खान शब्द हटा लिया था। इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी। दोनों के बीच तलाक हो सकता है।

    जानिए क्या कहा तलाक की अर्जी में?

    जानिए क्या कहा तलाक की अर्जी में?

    युवा IAS दंपती टीना डाबी और अतहर आमिर खान की ओर से जयपुर के फैमिली कोर्ट-1 में दायर की म्यूचअल तलाक की अर्जी में कहा कि हम आगे साथ नहीं रह सकते। ऐसे में कोर्ट हमारी शादी को शून्य घोषित करें। दोनों 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में टीना संयुक्त सचिव वित्त विभाग और अतहर आमिर खान सीईओ ईजीएस के पद पर जयपुर में ही कार्यरत हैं।

    सभी फोटो - सोशल मीडिया से

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+