Rajasthan में फिलहाल नहीं होगा कोई मंत्रिमंडल फेरबदल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिए संकेत
राजस्थान में मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होने वाला है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही मंत्रियों और विधायकों को टिकट दिए जाएंगे।
Rajasthan में मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चर्चा थी कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मलमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। रंधावा ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों को परफॉर्मेंस के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। चुनावी साल है। ऐसे में मंत्रियों की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। 4 साल में जो काम किया वह देखा जाएगा। हर मंत्री का कार्य देखा जाएगा। रंधावा ने सीएम गहलोत से कहा कि आप नरम हैं। हमें थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ेगी। सीएम ने मेरा कहना मान लिया है। रंधावा ने कहा देखिए कोई भी घर और देश बिना सख्ताई के साथ नहीं चल सकता है। हम लचीलापन नहीं आने देंगे। सख्ताई बरतेंगे। रंधावा ने कहा कि लड़ाई हमें गांव-गांव में जाकर लेनी पड़ेगी। किसी भी मंत्री और विधायक की परफॉर्मेंस जीरो है तो उसे टिकट देकर क्या करेंगे।

सचिन पायलट नहीं पहुंचे बैठक में
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जयपुर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल नहीं हुए। सीएम गहलोत ने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि बैठक में जो नहीं आए। वह प्रभारी के संदेश से समझ जाएंगे। प्रभारी और ऑब्जर्वर की मौजूदगी के बावजूद नेता नहीं आ रहे हैं। यह बहुत गंभीर बात है। पीसीसी का विस्तार भी होगा। टिकट वितरण भी होंगे। सारी बातें ध्यान में रखी जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा सफल हो रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि स्थिति अच्छी बन गई है। दोबारा जीतने की पूरी संभावना है। सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है। राजस्थान में जनता का माहौल सरकार के समर्थन में हैं। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कमान विधायक और स्थानीय नेताओं के हाथ में हैं। आगामी चुनाव में जनता के बीच सरकार के कार्यों को लेकर आगे बढ़ें। सीएम ने कहा कि सकारात्मक सोच से चुनाव में हार जीत तय होती है। कांग्रेस का यह अभियान पार्टी को गति देगा। आपको बता दें सचिन पायलट दिल्ली में होने से बैठक में शामिल नहीं हुए।
Recommended Video
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान घर-घर तक ले जाएंगे
सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में स्वागत हुआ है। देश में अमीरी-गरीबी के बीच खाई बढ़ रही है। महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सीएम ने कहा कि हमारे सामने चैलेंज है। अभियान मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी। चार साल बाद भी सरकार विरोधी लहर नहीं है। सरकार रिपीट कैसे हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मंत्री 19-20 को हर जिले में जा रहे हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर तक ले जाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि हमने सभी घोषणाएं पूरी की है। बीजेपी के आरोपों में कोई दम नहीं है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया कहते हैं कि पैसा कहां से लाओगे। सीएम ने कहा कि यह मेरी चिंता का विषय है। इनकी हर बार चुनाव में पिटाई हुई है। मीडिया से सामना नहीं कर सकते। इस बार सरकार शानदार बजट लेकर आएगी।













Click it and Unblock the Notifications