Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cyclone in Rajasthan : जयपुर समेत 30 जिले प्रभावित, जानिए Taukte का आज कहां-कितना असर?

जयपुर, 18 मई। अरब सागर से उठा चक्रवात तौकते केरल, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान में एंट्री करेगी। तूफान ताऊ ते राजस्थान में मंगलवार को प्रवेश करेगा।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: UP-Rajasthan में होगा तौकते का असर, 19 मई से तेज आंधी-पानी का खतरा | वनइंडिया हिंदी
    12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    साइक्लोन तौकते को देखते हुए राजस्थान मौसम विभाग ने ढाई दर्जन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। जयपुर समेत 30 जिले इस तूफान से प्रभावित हो सकते हैं।

     दक्षिण पश्चिमी जिलों के रास्ते से प्रवेश

    दक्षिण पश्चिमी जिलों के रास्ते से प्रवेश

    जयपुर मौसम विभाग के अनुसार यह सीवियर साइक्लोन गुजरात के बाद डिप्रेशन सिस्टम के रूप में राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी जिलों के रास्ते से प्रवेश करके उत्तरी पूर्वी इलाकों की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान 70 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

    दक्षिणी जिलों में जमकर बारिश

    दक्षिणी जिलों में जमकर बारिश

    राजस्थान में साइक्लोन तौकते का असर 16 मई से ही देखने को मिल रहा है। 18 मई को यह सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है। इससे पहले सोमवार को गुजरात सीमा से लगते राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व सिरोही में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 20 मई को तूफान कमजोर पड़ने के आसार हैं।

    राजस्थान के रेड अलर्ट वाले जिले

    राजस्थान के रेड अलर्ट वाले जिले

    डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, पाली व जालौर में सबसे ज्यादा असर। यहां पर भारी बारिश व तेज हवाएं।

    राजस्थान के आरेंज अलर्ट वाले जिले

    राजस्थान के आरेंज अलर्ट वाले जिले

    जयपुर, चितौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, अजमेर, प्रतापगढ़, सिरोही, जैसलमेर, जोधपुर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, चूरू, सीकर, टोंक, झुंझुनूं व बीकानेर में तेज बारिश व 60 किमी की गति से हवाएं।

    राजस्थान के येलो अलर्ट वाले जिले

    बूंदी, कोटा, करौली, धौलपुर, बारां, झालावाड़, भरतपुर में 40 से 50 किमी की गति से हवाएं। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश की संभावना है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+