Covid-19 Rajasthan : तबलीगी जमात ने 6 दिन में बना दिए कोरोना वायरस के ये 5 नए हॉटस्पॉट
जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में जुटे देश को तबलीगी जमात ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। अकेले राजस्थान में तबलीगी जमात ने महज 6 दिन में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए हॉटस्पॉट बना डाले। जयपुर और भीलवाड़ा पहले से ही कोरोना से जंग लड़ रहे थे। अन्य जिलों में भी अब स्थिति तेजी से खराब हो रही है।

22 जिलों में कोरोना फैल चुका है। अब प्रदेश में टोंक, बीकानेर, कोटा, झुंझुनूं और जोधपुर में कोरोना के नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। सात अप्रेल सुबह नौ बजे तक जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों का आंकड़ा 325 तक पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में हुई है। अधिकांश पॉजिटिव मामलों का कनेक्शन तबलीगी जमात से निकला है।

1. टोंक में पहली बार तबलीगी जमात वाले पॉजिटिव, अब कुल 20
जयपुर से लगते टोंक जिले में कोरोना वायरस तबलीगी जमात के लोगों के जरिए पहुंचा है। 7 अप्रैल तक यहां पर कोरोना पॉजिटिव केस 20 हो गए। इनमें 13 से तबलीगी जमात के लोग और शेष उनके सम्पर्क में आने वाले हैं। टोंक का नोसे मियां का पुल, धन्ना तलाई और रजबन इलाका हाॅटस्पाॅट बना हुआ है। करीब 150 लोग क्वारंटाइन हैं।

2. जोधपुर 27 कॉलोनियां हाईरिस्क पर, पॉजिटिव केस हुए 30
राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में कोरोना पॉजिटिव के मामले में जयपुर के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 30 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो भी चुकी है। तुर्की से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक हिमांशु ठीक होकर घर लौटा है। जोधपुर में नागौरी गेट में एक 27 साल की युवती अहमदाबाद से आने के बाद पाॅजिटिव होने और उनके संपर्क वाले 6 लोग और पाॅजिटिव पाए जाने से यह इलाका हाटस्पाॅट बन चुका है। पूरे शहर की करीब 27 कॉलिनियां हाईरिस्क जोन बन चुकी हैं।

3. बीकानेर में कोरोना के 11 मरीज, 80 से ज्यादा लोग क्वारंटाइन
बीकानेर के तेली-लौहारान मोहल्ले की 60 वर्षीय विकलांग महिला की पीबीएम अस्पताल में मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॅाजिटिव आई तो हड़कंप मचा। उनके संपर्क में 27 डॉक्टर-नर्स थे। इसके अलावा लौहारान मोहल्ला के रिश्तेदार और संपर्क वाले 55 लोगों की जान खतरे में है। करीब 80 लोगों को क्वारेन्टाइन किया है। इस कारण सिटी के बीच स्थित यह मोहल्ला और आसपास के तीन किमी में कर्फ्यू है।

4. कोटा में अचानक बढ़े कोरोना के मामले
राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा 37 दिन से शांत था। अचानक एक बुजुर्ग की मौत ने कई की जान खतरे में डालकर मुख्य सिटी के बीच के इलाके को हाट-स्पॉट बना दिया। मुख्य रेलवे स्टेशन के पास तेल घर इलाके के एक व्यक्ति की रविवार सुबह मौत हुई और सोमवार को उसकी कोरोना पॅाजिटिव रिपोर्ट आई तो डाक्टरों से लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। उनके परिवार के नौ लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उनसे पिछले कुछ दिन में ही 60 लोग मिल चुके हैं।

5. झुंझुनूं के खेतड़ी, मंडावा व गुढ़ागौड़जी में मिले पॉजिटिव
इटली के पर्यटकों के मंडावा से होकर निकलने से बाद से ही मंडावा, गुढ़ागौड़ जी और खेतड़ी हॉट स्पॉट बने हुए हैं। इन तीनों इलाकों से 19 पॅाजिटिव मिले हैं। खेतड़ी से चार पॅाजिटिव आने से तांबा नगर के नाम से प्रसिद्ध इलाके में खौफ है। मंडावा और गुढ़ागौड़ जी के लोगों को पर्यटकों से संक्रमण संभव है। कुछ लोग मिडल ईस्ट से भी आए। तबलीगी जमात के भी लोग मिले हैं। इन्हें मिलाकर 23 लोगों के संक्रमण से करीब 400 लोगों को होम आइसोलेशन या क्वारंटाइन किया गया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications