राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा बिना जांच के ही कोविड-19 पॉजिटिव
जयपुर। कोरोना जांच को लेकर अब तो लगातार सवाल खड़े होने लग गए हैं। इसको लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल पहले ही सवाल खड़े चुके हैं तो वहीं राजस्थान में एक और मामला ऐसा सामने आया है। जिसने राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष को चौंका दिया है।

सभी सदस्य जांच में निगेटिव
बता दें कि बिना कोविड-19 जांच के ही एक महिला को पॉजिटिव बता दिया गया, जबकि उनके परिवार के सभी सदस्य जांच में निगेटिव आए हैं और अगले दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना की सूचना चस्पा करने तक आ गए।

व्रत होने की वजह से सुमन शर्मा ने टेस्ट नहीं करवाया
गौरतलब है कि इसमें राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा के परिवार के सदस्यों ने सैंपल दिए थे, लेकिन व्रत होने की वजह से सुमन शर्मा ने टेस्ट नहीं करवाया, लेकिन रिपोर्ट आई तो परिवार के सभी सदस्य निगेटिव निकले और टेस्ट नहीं करवाने वाली सुमन शर्मा को संक्रमित बताया गया।

सरकारी संस्थाओं पर विश्वास करे या नहीं?
इस पर सुमन शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकारी संस्थाओं पर विश्वास करे या नहीं। शर्मा ने अपने देवर के बारे में भी बताया और कहा कि मेरे देवर ने भी कोरोना टेस्ट कराया था। सरकारी जांच में वो पॉजिटिव आए, लेकिन हमने प्राइवेट टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। शर्मा ने कहा कि इस गड़बड़झाले की जांच करानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications