भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आए सुधांशु त्रिवेदी, गहलोत सरकार पर बोला हमला
जयपुर, 24 जुलाई। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने भारत विकास परिषद की ओर से जयपुर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत की। त्रिवेदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दिनों बार-बार दिल्ली गए। लेकिन उसमें राजस्थान के विकास को लेकर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि साल 2019 कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून को समाप्त करने की बात कही। लेकिन पहले ही साल में कांग्रेस ने इस कानून का इस्तेमाल अपने विधायकों और पत्रकारों के खिलाफ किया। राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। लेकिन हर बार जब प्रदेश में कोई घटना घटती है, तो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से शांति की अपील करते हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से अशोक गहलोत से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही तो इसका प्रस्ताव केंद्र को दें तब उस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जयपुर में कांग्रेसी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली की थी। लेकिन उस रैली में बयान हिंदू और हिंदुत्व को लेकर आए। उन्होंने कहा कि विषय को विषयांतर्गत कौन करता है और इतना करता है कि वह विश्व गमन हो जाए। जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में वैमनस्य फैलता है। प्रदेश में सिर काटने जैसी घटनाएं होने लगती है। त्रिवेदी ने कहा कि मेरे विचार से इस प्रश्न और उसका उत्तर जयपुर से ही है।

पीएफआई को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएफआई ऐसा संगठन है। जो 203 बार अपना नाम बदल चुका है। यह केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों का विषय है। लेकिन केंद्र सरकार यह व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। एक्ट में संशोधन भी किया गया है जिससे संगठनों के बजाय व्यक्ति को आतंकवाद के लिए नियत किया जा सके। क्योंकि संगठन बदलकर लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं। उन्होंने कोटा में पीएफआई रैली को लेकर गहलोत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे संगठन को रैली निकालने के लिए अनुमति यहां की गहलोत सरकार देती है। यह अपने आप में सरकार पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मकसद क्या है। सुधांशु त्रिवेदी जीएसटी और महंगाई को लेकर राजस्थान सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।













Click it and Unblock the Notifications