Somya Gurjar Jaipur Mayor : बेटे के जन्म के 14 दिन बाद आफिस पहुंचीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। फिर अपने काम के प्रति उनके समर्पण की भावना देखने को मिली है। सौम्या ने बेटे को जन्म देने के 14 दिन बाद जयपुर ग्रेटर नगर निगम कार्यालय में कामकाज संभाल लिया है।

गुरुवार को निगम मुख्यालय पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में मेयर सौम्या गुजर्ग्र ने कहा कि डिलीवरी के 14 दिन बाद उन्होंने दफ्तर में पूरा कामकाज संभाल लिया है। जल्द ही जयपुर ग्रेटर नगर निगम के सभी जोन का दौरा करेंगी।
बता दें कि इससे पहले 11 फरवरी की सुबह सौम्या गुर्जर ने बेटे को जन्म दिया था और प्रसव से बच्चे को जन्म देने के 8 घंटे पहले तक वे अपने ऑफिस में रहकर रात 9 बजे तक काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications