Rajasthan का वह लाल जिसने 1971 की भारत-पाक लड़ाई में 7 घंटे लगातार फायरिंग की, जानिए कौन थे भैरों सिंह राठौड़
राजस्थान में 1971 के भारत पाक युद्ध में लौंगेवाला पोस्ट पर दुश्मनों से लोहा लेने वाले भैरों सिंह राठौड़ का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। फिल्म बॉर्डर में उनका किरदार सुनील शेट्ठी ने निभाया था।

Rajasthan में लोंगेवाला चौकी पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने वाले सीमा सुरक्षा बल के पूर्व जवान भैरों सिंह राठौड़ का सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया। भैरों सिंह का परिवार जोधपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर सोलंकियातला गांव में रहता था। वह 81 वर्ष के थे। भारत पाकिस्तान के इस युद्ध पर बनी हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म बॉर्डर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था। लोंगे वाला पर बनी चर्चित फिल्म बॉर्डर में भैरो सिंह राठौड़ का इस युद्ध में शहीद होना दिखाया गया था।

लोंगेवाला चौकी पर थे तैनात
वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भैरो सिंह राठौड़ को थार रेगिस्तान में लोंगेवाला चौकी पर तैनात किया गया था। जो एक छोटी सी बीएसएफ इकाई की कमान संभाल रहे थे और उनके साथ सेना की 23 पंजाब रेजीमेंट की एक कंपनी थी। यह इन लोगों की बहादुरी थी। जिसने 5 दिसंबर 1971 को इस स्थान पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और एक टैंक रेजीमेंट को तबाह कर दिया था।

50 साल पर साझा की थी युद्ध की गाथा
वर्ष 2020 में लोंगे वाला युद्ध के 50 साल पूरे होने पर भैरों सिंह मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने युद्ध गाथा को साझा किया था। भैरों सिंह ने बताया था कि 1971 में जब भारत पाक युद्ध चल रहा था। उस समय बीएसएफ की चौथी बटालियन की डी कंपनी की तीसरे नंबर की प्लाटून लोंगेवाला पर तैनात थी। हमारी कंपनी को दूसरी पोस्ट पर भेज दिया गया। लेकिन मुझे पंजाब बटालियन के गाइड के तौर पर लोंगेवाला पोस्ट पर तैनाती के आदेश मिले। आर्मी की 23 पंजाब की एक कंपनी ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में लोंगेवाला का जिम्मा संभाल लिया था। रात के करीब 2 बजे पाक सेना ने 9 टैंक से गोले बरसाने शुरू कर दिए। दोनों देशों की सेनाओं के बीच घमासान लड़ाई छिड़ चुकी थी। इस बीच एलएमजी से गोलियां दाग रहा एक सैनिक घायल हो गया। मैंने समय गवाएं बिना एलएमजी संभाली और लगातार 7 घंटे तक फायरिंग करता रहा।

भैरों सिंह राठौड़ 1987 में हुए थे सेवानिवृत्त
जानकारी के अनुसार भैरो सिंह राठौड़ 1987 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वे अपने गांव में ही रहने लगे थे। उम्र के इस पड़ाव में भी भैरो सिंह काफी एक्टिव रहते थे। एम्स में भर्ती होने के बाद बीएसएफ के अधिकारी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे। लेकिन अंततः सोमवार को लोंगे वाला पोस्ट के हीरो भैरो सिंह राठौड़ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राठौड़ के निधन से उनके गांव में शोक की लहर छा गई।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने भैरो सिंह राठौड़ के निधन पर दुख जताया है। बीएसएफ के महानिदेशक और सभी रैंक के अधिकारियों ने लोंगेवाला युद्ध के हीरो एवं सेना पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त नायक भैरव सिंह राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भैरों सिंह राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने शनिवार को बताया था कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ने और उनके अंगों में लकवे की शिकायत के बाद 14 दिसंबर को जोधपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications