राजस्थान में भ्रष्टाचार रोकने वाले ही ले रहे घूस, सवाईमाधोपुर ACB प्रभारी भैंरूलाल मीणा 80 हजार लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी जिन अफसरों के कंधों पर वो ही रिश्वत ले रहे हैं। इसकी बानगी बुधवार को उस वक्त सामने आई जब बुधवार को राजस्थान एसीबी ने अपने ही विभाग के अधिकारी 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

भैंरूलाल मीणा, एएसपी एसीबी सवाई माधोपुर

भैंरूलाल मीणा, एएसपी एसीबी सवाई माधोपुर

राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय जयपुर को सवाईमाधोपुर एसीबी प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस भैंरूलाल मीणा के द्वारा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से अपने कार्यालय में ही मासिक रिश्वत बंधी प्राप्त किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर मुख्यालय द्वारा सतत निगरानी रखी जाकर बुधवार को एसीबी की मुख्यालय ईकाई द्वारा एसीबी सवाईमाधोपुर के प्रभारी भैंरूलाल मीणा को 80 हजार रूपये की रिश्वत लेते व रिश्वत देने वाले जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 डीटीओ सवाईमाधोपुर रिश्वत देते पकड़ा गया

डीटीओ सवाईमाधोपुर रिश्वत देते पकड़ा गया

अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में जयपुर मुख्यालय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उप अधीक्षक मांगीलाल व उनकी टीम द्वारा ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सवाईमाधोपुर एसीबी प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस भैंरूलाल मीणा को उनके कार्यालय में ही 80 हजार रुपए की रिश्वत बतौर मासिक बंधी लेते व रिश्वत देने वाले जिला परिवहन अधिकारी महेश चन्द को गिरफ्तार किया गया है। यह राशि डीटोओ सवाईमाधोपुर द्वारा मासिक रिश्वत बंधी के रूप में दी जा रही थी।

 रिश्वत लेना व देना दोनों अपराध

रिश्वत लेना व देना दोनों अपराध

महानिदेशक सोनी ने बताया कि आरोपीगण के आवास एवं अन्य ठिकानों पर एसीबी टीमों द्वारा तलाशी जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत लेना व देना अपराध की श्रेणी में आता है। रिश्वत मांगने की शिकायत देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है तथा कार्रवाई के पश्चात् उनके वैध कार्य में एसीबी द्वारा मदद भी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप की जाती है।

 रिश्वतखोरों की यहां करें शिकायत

रिश्वतखोरों की यहां करें शिकायत

एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 एवं whatsapp हैल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर चौबीस घंटे सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने को अधिकृत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+