जयपुर ग्रेटर नगर निगम: BJP की सौम्या गुर्जर का मेयर बनना लगभग तय, कांग्रेस की दिव्या गुर्जर भी दौड़ में

जयपुर। राजस्थान नगर निगम चुनाव में पार्षद चुने जाने के बाद अब शहरी सरकार का मुखिया चुनने की बारी है। 10 नवंबर को जयपुर, कोटा व जोधपुर की छह नगर निगम में मेयर के लिए वोटिंग होगी। जयपुर ग्रेटर और जोधपुर दक्षिण में भाजपा जबकि जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है। जयपुर हेरिटेज और कोटा दक्षिण में मामला फंसा हुआ है। गुरुवार को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत

बात अगर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की करें तो यहां 150 वार्ड हैं। जिनमें भाजपा के 88 व कांग्रेस के 49 व 13 पार्षद अन्य हैं। यहां पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों ने यहां पर जातिगत कार्ड खोला है। बहुमत के हिसाब से जयपुर ग्रेटर निगम में भाजपा प्रत्याशी का मेयर बनना लगभग तय है।

भाजपा में सौम्या गुर्जर के नाम पर अंतिम मुहर

भाजपा में सौम्या गुर्जर के नाम पर अंतिम मुहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लम्बी मंत्रणा के बाद आखिर भाजपा पार्टी की चुनाव समिति ने डॉ. सौम्या गुर्जर के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। जयपुर ग्रेटर के वार्ड 87 से विजेता रहीं सौम्या गुर्जर इस पद के लिए शुरू से ही प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। लेकिन उन्हें आखिरी समय तक पूर्व मेयर रहीं शील धाबाई और ओबीसी महिला वर्ग से चुनाव जीती अन्य नेताओं से चुनौती मिली।

 कांग्रेस ने दिव्या सिंह गुर्जर को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने दिव्या सिंह गुर्जर को उतारा मैदान में

भाजपा ने जहां सौम्या गुर्जर को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने दिव्या सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब ये तय हो गया है कि इन्हीं दोनों में से किसी एक को जयपुर शहर की नई बनी हेरिटेज नगर निगम की पहली मेयर बनने का गौरव हासिल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+