Rajasthan: कौन हैं साध्वी अनादि सरस्वती? चुनाव से ठीक पहले BJP को इसलिए दिया झटका, थामा कांग्रेस का हाथ

Sadhvi Anadi Saraswati Join Congress: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले साध्‍वी अनादि सरस्‍वती ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ज्‍वाइन की है। जानिए कौन हैं राजस्‍थान की योगी कही जाने वालीं साध्‍वी अनादि स

Who is Sadhvi Anadi Saraswati Rajasthan: राजस्‍थान की लेडी योगी कही जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा को बड़ा झटका दिया है। साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली। सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में पीसीसी कार्यालय में साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करवाई।

राजस्‍थान भाजपा की उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची की चर्चा के बीच बुधवार को साध्वी अनादि सरस्वती ने भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्‍थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा। इस्‍तीफे में साध्‍वी अनादि ने लिखा कि वे और उनके समर्थक भाजपा की प्राथमिक सदस्‍यता से अपरिहार्य कारणों से इस्‍तीफा दे रहे हैं।

Sadhvi Anadi Saraswati Rajasthan

साध्‍वी अनादि सरस्‍वती का जीवन परिचय

बता दें कि 44 वर्षीय साध्‍वी अनादि सरस्‍वती राजस्‍थान के अजमेर की रहने वाली हैं। समाजशास्‍त्र से एमए की डिग्री प्राप्‍त कर रखी है। अनादि ने सात 2008 में साध्वी अनादि सरस्वती ने प्रेमानंद सरस्वती से महानिर्वाण अखाड़े की पवित्र परंपरा के अनुसार दीक्षा ली थी। स्‍कूल-कॉलेज की पढ़ाई करने के बार अनादि ने साल 1995 में अध्‍यात्‍म की राह पकड़ ली थी और पतंजलि योगदर्शन, भगवद् गीता और वेदांत का भी ज्ञान लिया।

Recommended Video

      कौन हैं साध्वी अनादि सरस्वती? चुनाव से ठीक पहले BJP को इसलिए दिया झटका, थामा कांग्रेस का हाथ
      Sadhvi Anadi Saraswati ajmer

      अजमेर उत्‍तर से चुनाव लड़ना चाहती अनादि

      यूं तो साध्‍वी अनादि सरस्‍वती ने अपने इस्‍तीफे में भाजपा छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया, मगर राजस्‍थान की राजनीति के जानकारों का कहना है कि साध्‍वी अनादि सरस्‍वती अजमेर उत्‍तर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी।

      Sadhvi Anadi Saraswati

      भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची में अजमेर उत्‍तर सीट से वासुदेव देवनानी को टिकट थमा दिया। ऐसे में उन्‍होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया। इधर, कांग्रेस ने अजमेर उत्‍तर सीट पर अभी उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस इनको अजमेर उत्‍तर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

      Sadhvi Anadi Saraswati

      अनादि सरस्वती को बेस्ट फीमेल संत ऑफ़ इंडिया का अवार्ड

      साध्‍वी अनादि सरस्‍वती बेहद खूबसूरत हैं। इन्‍हें बेस्ट फीमेल संत ऑफ़ इंडिया के अवार्ड भी मिल चुका है। ये चिति संधान योग नाम की संस्‍था भी चलाती हैं। खुद को शहीद हेमू कालानी की वंशज बताने वाली साध्‍वी अनादि सरस्वती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ये सोशल मीडिया पर सनातन धर्म का खूब प्रचार प्रसार भी करती हैं। धर्म की प्रचारक के अलावा वो मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। कई कंपनियां उनको मोटिवेशन स्पीच के लिए बुलाती हैं।

      Sadhvi Anadi Saraswati BJP

      राजस्‍थान की लेडी योगी बता रहे

      बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर सांसद महंत बालकनाथ तिजारा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उन्‍हें पर्चा भरवाने के लिए खुद यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ तिजारा आए थे। इधर, भाजपा छोड़ने पर साध्‍वी अनादि सरस्‍वती भी चर्चा में आ गई। ये भी योगी आदित्‍यनाथ को फॉलो करती हैं। उन्‍हीं की तरह सेवा कार्यों में जुटी रहती हैं। कई लोग इन्‍हें राजस्‍थान की योगी भी कहते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+