ऐसे दोस्त से तो भगवान बचाएं, छोटी सी गलती पर खाते से निकाले 31 लाख रुपए
जयपुर। जमाना हाईटेक हो गया। दोस्ती पर भी नए जमाने का रंग चढ़ रहा है। तभी तो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर दोस्ती हो जाती है। लोग बिना देखे एक-दूसरे पर अटूट भरोसा करने लगते हैं। कुछ इसी तरह से दोस्त पर भरोसा करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दोस्त भी कोई और नहीं बल्कि एक युवती थी। उसने बुजुर्ग दोस्त की छोटी गलती का फायदा उठाया और उसे 31 लाख रुपए का चूना लगा दिया।

दरअसल, हुआ यूं कि जयपुर के गांधीपथ निवासी विनोद शर्मा के पास पिछले माह एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच खूब बातें होने लगी थी। एक दिन बातों ही बातों में बुजुर्ग की इस दोस्त ने उनसे मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, पिन और ओटीपी नंबर भी पूछ लिए। मीडिया से बातचीत में बुजुर्ग ने बताया कि ऐसे दोस्त तो भगवान ही बचाएं। एक छोटी सी गलती यह की कि उसका ओटीपी तक बता डाला।
मोबाइल पर ही बुजुर्ग ने युवती को सारी जानकारी दे दी। कुछ ही देर में उसके पास बैंक से मैसेज आया कि खाते से 30 लाख 88 हजार रुपए निकल गए। मैसेज देखते ही बुजुर्ग के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक खाता बंद करवाया। इस संबंध में जयपुर के वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications