RPS Hiralal Saini : राजस्थान DSP-कांस्टेबल के बीच 5 साल से थे संबंध, बन गए 50 से ज्यादा डर्टी VIDEO

जयपुर, 12 सितंबर। राजस्थान पुलिस में निलंबित आरपीएस व ब्यावर डीएसपी रहे हीरालाल सैनी और जयपुर कमिश्नरेट की महिला कांस्टेबल के वायरल वीडियो कांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं। राजस्थान स्पेशल ग्रुप यानी एसओजी की पूछताछ में सामने आया है कि डीएसपी और महिला कांस्टेबल के बीच 5 साल से अवैध संबंध थे।

पुष्कर के होटल में बना वायरल वीडियो

पुष्कर के होटल में बना वायरल वीडियो

ब्यावर सीओ हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, मगर हकीकत में इन दोनों के 50 से ज्यादा अंतरंग वीडियो व फोटो बन चुके हैं। जो दो वीडियो वायरल हुए वो दोनों महिला कांस्टेबल के बेटे के जन्मदिन पर अजमेर जिले में स्थित तीर्थराज पुष्कर के फाइव स्टार होटल रिसॉर्ट एंड स्पा में बनाए गए थे।

राजस्थान पुलिस का वायरल वीडियो केस 2021

राजस्थान पुलिस का वायरल वीडियो केस 2021

वन इंडिया हिंदी आपको बता रहा है राजस्थान पुलिस के इतिहास में सबसे शर्मनाक वायरल वीडियो कांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी और इसमें शामिल हर एक किरदार के बारे में। राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल व पुलिस अधिकारी की सामान्य जान पहचान से लेकर 6 साल के बेटे के सामने स्वीमिंग पूल में संबंध बनाने की कहानी जानने से पहले आप जानिए आखिर कौन हैं डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल?

हीरालाल सैनी सीओ ब्यावर अजमेर राजस्थान (निलंबित)

हीरालाल सैनी सीओ ब्यावर अजमेर राजस्थान (निलंबित)

बता दें कि हीरालाल सैनी मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव बड़ागांव का रहने वाला है। इनके सीकर में नलवगढ़ रोड पर मकान व जयपुर में गौरव टावर इलाके में फ्लैट है। सैनी जयपुर कमिश्नरेट पुलिस व जयपुर ग्रामीण में थानाधिकारी पद पर रहा है। अजमेर में जीआरपी के थानाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी। इसी पद पर रहते हुए प्रमोट होकर आरपीएस बना और तीन साल पूर्व पहली पोस्टिंग अजमेर जिले के ब्यावर में सीओ पद पर मिली।

महिला कांस्टेबल जयपुर कमिश्नरेट (निलंबित)

महिला कांस्टेबल जयपुर कमिश्नरेट (निलंबित)

बात अगर महिला कांस्टेबल की करें तो ये नागौर जिले के किसी गांव की रहने वाली हैं। साल 2001 में सात मई को इसकी शादी हुई और फिर साल 2008 में इसने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर ज्वाइन किया। लंबे समय से जयपुर कमिश्नरेट में कार्यरत है। एसओजी की पूछताछ में पता चला कि पांच साल पहले जयपुर से ही डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के बीच जान-पहचान शुरू हुई थी, जो स्वीमिंग पूल वाले वायरल वीडियो तक पहुंच गई।

डीएसपी वायरल वीडियो केस की टाइमलाइन

डीएसपी वायरल वीडियो केस की टाइमलाइन

10 जुलाई 2021 : राजस्थान पुलिस डिप्टी एसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल की जान पहचान अवैध संबंधों में बदल चुकी थी। महिला के पास दोनों के 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो व फोटो थे। 10 जुलाई को महिला के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर अजमेर के पुष्कर के पास स्थित गांव सूरजकुंड के पांच सितारा होटल वेस्टिन-रिसॉर्ट एंड स्पा में स्पेशल कमरा बुक करवाया गया।

11 जुलाई 2021 : डीएसपी हीरालाल व महिला कांस्टेबल ने 10 जुलाई की दोपहर को होटल में चेक इन व दूसरे दिन 11 जुलाई की सुबह चेक आउट किया। होटल के रजिस्टर में इन दोनों की इंट्री भी है। जबकि बच्चे का जिक्र नहीं। डीएसपी ने कमरे का 16 हजार रुपए का भुगतान भी किया। इस कमरे में ही स्वीमिंग पूल भी बना हुआ था, जिसमें गंदा वीडियो बनाया गया।


13 जुलाई 2021 : एसओजी की पूछताछ में डीएसपी हीरालाल सैनी ने बताया कि महिला कांस्टेबल के मोबाइल में दोनों के 50 से ज्यादा अंतरंग वीडियो व फोटो हैं। 10 जुलाई को बेटे के जन्मदिन पर बनाया गया वीडियो गलती से महिला कांस्टेबल ने अपने वाट्सएप स्टेटस में लगा दिया, जिसे महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने सेव कर लिया।

26 जुलाई 2021 : इस दिन पहली बार मामला सामने आया। खुद महिला कांस्टेबल ने जयपुर के कालवाड़ पुलिस थाने में परिवाद देकर बताया कि उसने गलती से अपने पुरुष मित्र का वीडियो वाट्सएप स्टेटस लगाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। इंटरनेट से तीन बार कॉल किया जा चुका है। आरोपियों ने उसे वाट्सएप स्टेटस के स्क्रीन शॉट भी भेजे हैं।

3 अगस्त 2021 : महिला कांस्टेबल के वीडियो लीक होने के आधार पर उसके पति ने नागौर जिले के चितावा पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा को शिकायत दी। आरोप है कि कुचामन सीओ मोटाराम बेनीवाल ने मामले में समझौता करवाने का प्रयास किया। डीएसपी सैनी से कथित तौर पर 50 लाख रुपए की मांग की गई।

8 सितम्बर 2021 : करीब दो माह बाद डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के संबंध सार्वजनिक हो गए। दोनों के स्वीमिंग पूल में संबंध बनाते का वीडियो वायरल होते ही राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फिर दोनों ही अंडरग्राउंड हो गए।

9 सितम्बर 2021 : नागौर जिले के चितावा पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा को शिकायत मिलने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर नागौर एसपी ने इनको लाइन हाजिर कर दिया और फिर ये सस्पेंड भी हो गए।

10 सितम्बर 2021 : डीएसपी व कांस्टेबल का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पार्ट टू लिखा था। इसी दिन दोनों को एसओजी की टीम ने उदयपुर के एक होटल से पकड़ा। इधर, जयपुर के झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा, कुचामन डीएसपी मोटाराम बेनीवाल व कालवाड़ा एसएचओ गुरुदत्त सैनी भी सस्पेंड हुए।

11 सितम्बर 2021 : डीएसपी हीरालाल सैनी के एक दिन बाद 11 सितम्बर को एसओजी महिला कांस्टेबल को पुष्कर के उस होटल में लेकर गई, जहां के स्वीमिंग पूल में बेटे के साथ अश्लील हरकतें हुए दोनों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया।

17 सितम्बर 2021 : अब आरोपी हीरालाल सैनी 17 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। मामले में राज्य संरक्षण बाल आयोग ने भी संज्ञान लिया। वहीं, जयपुर मेट्रो द्वितीय की पॉकसो मामलों की विशेष कोर्ट नंबर दो की जज रेखा शर्मा ने निलंबित डीएसपी को रिमांड पर भेजा है।

क्या है डीएसपी-कांस्टेबल के वायरल वीडियो में?

क्या है डीएसपी-कांस्टेबल के वायरल वीडियो में?

बता दें कि डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दोनों स्वीमिंग पूल में नग्न अवस्था में अश्लील हरकतें नजर आ रहे हैं। इनके साथ महिला कांस्टेबल का छह वर्षीय बेटा भी पूल में है। दोनों उसके साथ भी अश्लील हरकतें करते हैं। इसी वजह से डीएसपी पर पॉक्सो एक्ट तहत भी कार्रवाई हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+