Rajasthan के सरदार शहर उपचुनाव में रालोपा प्रत्याशी करोड़पति, जानिए किसके पास कितना पैसा

Rajasthan में सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को थम गई है। भाजपा कांग्रेस रालोपा के प्रत्याशियों सहित कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी ने नामांकन दाखिल के साथ-साथ शपथ पत्र भी पेश किया है। सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा पैसे वाले रालोपा प्रत्याशी लाल चंद मूंड है। उनके पास 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी करोड़पति हैं। प्रत्याशियों की पत्नी में सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा की पत्नी के पास है।

Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा आने से पहले सियासी विवाद, विजय बैंसला और धर्मेंद्र राठौड़ का फोटो वायरल

लालचंद मूंड के पास 6 करोड़ 24 लाख से ज्यादा की संपत्ति

लालचंद मूंड के पास 6 करोड़ 24 लाख से ज्यादा की संपत्ति

रालोपा प्रत्याशी लालचंद मूंड के पास 6 करोड 24 लाख से ज्यादा की कुल संपत्ति दिखाई गई है। खुद के नाम 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। वही पत्नी के नाम 92 में लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। पति पत्नी के नाम 49 लाख रूपए का ऋण भी है। पत्नी के पास करीब 300 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। पति-पत्नी दोनों के नाम पर डेढ़ सौ बीघा से ज्यादा जमीन है। मूंड ने ग्रेजुएशन कर रखी है।

अशोक कुमार पींचा के पास एक करोड़ सात लाख की संपत्ति

अशोक कुमार पींचा के पास एक करोड़ सात लाख की संपत्ति

भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार पींचा करोड़पति है। उनके खुद के पास 1 करोड़ 7 लाख से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। वही उनकी पत्नी के नाम करीब 60 लाख रूपए की संपत्ति है। पींचा ने नामांकन के समय दिए शपथ पत्र में पति पत्नी के पास कुल मिलाकर करीब एक करोड़ 67 लाख रुपए की संपत्ति दिखाई है। पींचा के पास करीब 25 ग्राम सोना है। जबकि उनकी पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना है। पींचा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

अनिल कुमार शर्मा के पास 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा की संपत्ति

अनिल कुमार शर्मा के पास 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा की संपत्ति

कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार शर्मा भी करोड़पति हैं। पति पत्नी के पास कुल 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। अनिल कुमार शर्मा के नाम 2 करोड़ 52 लाख रूपए की सम्पत्ति है। वही उनकी पत्नी के नाम पर एक करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। शर्मा ने करीब 42 लाख रुपए का लोन भी ले रखा है। पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना और 1 किलो चांदी है। पति-पत्नी दोनों के नाम करीब 41 बीघा जमीन है। सरदार शहर और जयपुर में प्लॉट भी है। पत्नी के नाम लग्जरी कार भी है। शर्मा दसवीं तक पढ़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+