ठेके खुलते ही दारू पीकर टंकी पर चढ़ गया राजस्थान का यह रेजिडेंट डॉक्टर, यूं करने लगा नौटंकी

जयपुर। कोरोना संकट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भले ही सरकार ने शराब की दुकानें खोल दी हो, मगर इस फैसले के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। एक तरफ शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ी। वहीं, कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया। राजस्थान के जयपुर में तो एक रेजिडेंट डॉक्टर ही नशे में टल्ली हो गया और टंकी पर चढ़कर नौटंकी करने लगा।

jaipur doctor

जानकारी के अनुसार जयपुर के बजाज नगर में मंगलवार शाम करीब छह बजे जयपुरिया अस्पताल के पास बने पानी के उच्च जलाशय पर लोगों ने एक शख्स को चढ़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राहुल जैन के अनुसार शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़े शख्स की पहचान रेजिडेंट डॉक्टर रविन्द्र के रूप में की गई है। आधा घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरे डॉ. रविन्द्र से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह शौकिया तौर पर ही टंकी पर चढ़ गया था। डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी मानवेन्द्र ने बताया कि डॉक्टर को टंकी पर देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तुरंत जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। कांस्टेबल पवन, तन्मय और सिविल डिफेंस टीम से महेंद्र सेवदा, सुरेन्द्र और तेजपाल ने डॉक्टर को नीचे उतारा। डॉक्टर नशे में था और मौज-मस्ती करने के लिए टंकी पर चढ़ गया था।

फिलहाल टंकी पर चढ़ने का अन्य कारण सामने नहीं आया है। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि डॉक्टर की दस दिन पहले कोविड में ड्यूटी थी। उसका क्वॉरंटीन पीरियड भी खत्म हो गया था। फिलहाल उसकी ड्यूटी नहीं लगा रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+