REET पेपर लीक : CBI जांच की मांग को लेकर जयपुर में BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
जयपुर, 15 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2021 को लेकर सूबे में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। रीट पेपर लीक का मामला लोकसभा व विधानसभा में भी उठ चुका है। राजस्थान की अशोक गहलोत ने रीट लेवल टू की परीक्षा भी निरस्त कर दी। रीट पेपर लीक केस में विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमलावर है।

भाजपा लगातार मांग कर रही
भाजपा लगातार मांग कर रही है कि रीट की सीबीआई जांच हो। इसी मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने राजधानी जयपुर में प्रदर्शन किया, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति रही।

'जयपुर चलो' का आह्वान
भाजपा ने रीट की सीबीआई मांग को लेकर 15 फरवरी के लिए 'जयपुर चलो' का आह्वान कर रखा था। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं जयपुर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
'दूध का दूध पानी का पानी' होकर रहेगा।
बता दें कि रीट पेपर लीक मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार खारिज कर चुकी है। विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा था कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पुलिस के विशेष बल पर विश्वास रखे और मामले में 'दूध का दूध पानी का पानी' होकर रहेगा।
Recommended Video

40 गिरफ्तारियां भी हुई।
बता दें कि राजस्थान में 26 सितम्बर 2021 को रीट लेवल प्रथम व द्वितीय की परीक्षा हुई थी। 16 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। महीनेभर परिणाम भी जारी कर दिया था, मगर रीट में पेपर लीक केस सामने आया। 40 गिरफ्तारियां भी हुई। कई सरकारी कर्मचारी अधिकारियों पर गाज भी गिरी। मामले की जांच एसओजी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications