RAS 2021 : 27 अक्टूबर को आरएएस प्री में रिकॉर्ड 6.48 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, SI के बाद दूसरी बड़ी परीक्षा

जयपुर, 23 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 988 पदों के लिए होने वाली आरएएस 2021 भर्ती की प्री परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया गया। आरएएस प्री 27 अक्टूबर को होगी। एक ही दिन में होने वाली आरपीएससी आरएएस 2021 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए इस बार रिकॉर्ड परीक्षार्थी नामांकित हैं। कुल 6 लाख 48 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे हैं। इस साल एसआई भर्ती 2021 के बाद आरपीएससी की यह दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

21 सेवाओं के 988 पद

21 सेवाओं के 988 पद

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य सेवाओं और राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के तहत 21 सेवाओं के 988 पद भरने के लिए आरएएस 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य सेवाओं में कुल 363 और अधीनस्थ सेवाओं में 625 पद हैं। चार अगस्त से दो सितम्बर तक आवेदन मांगे गए थे।

आरएएस 2021 पात्रता मानदंड

आरएएस 2021 पात्रता मानदंड

उल्लेखनीय है कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त 6 लाख से ज्यादा युवाओं ने आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

अक्टूबर में प्रारंभिक परीक्षा, फिर संभवतया इसी साल नवम्बर के अंत तक में प्री का रिजल्ट आएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होगा।

आरएएस प्री 2021 का पेपर

आरएएस प्री 2021 का पेपर

बता दें कि आरएएस प्री 2021 के पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से 200 अंकों के सावाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा में विकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे।

आरएएस 2018 परीक्षा की दिक्कतें

आरएएस 2018 परीक्षा की दिक्कतें

आरपीएससी ने आरएएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त को कराई थी। फिर 23 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न संख्या 11 व 22 और कट ऑफ को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई। याचिका के निस्तारण के बाद 25 और 26 जून 2019 को आरएएस मुख्य परीक्षा हुई। रिजल्ट 9 जुलाई 2020 को जारी हुआ था।

इन पदों के लिए होगी आरएएस 2021 परीक्षा

इन पदों के लिए होगी आरएएस 2021 परीक्षा

राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 76 पद

राजस्थान पुलिस सेवा - 77 पद
राजस्थान लेखा सेवा - 32 पद
राजस्थान सहकारी सेवा - 33 पद
राजस्थान नियोजन सेवा - 7 पद
राजस्थान कारागार सेवा - 9 पद
राजस्थान उद्योग सेवा - 4 पद
राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 4 पद
राजस्थान वाणिज्यिक सेवा - 38 पद
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा - 6 पद
राजस्थान पर्यटन सेवा - 4 पद
राजस्थान परिवहन सेवा - 7 पद
ग्रामीण सेवा - 21 पद
राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 3
राजस्थान बाल विकास सेवा - 8
राजस्थान श्रम कल्याण - 1 पद
राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी - 37 पद

एसआई परीक्षा निरस्त करने की मांग

एसआई परीक्षा निरस्त करने की मांग

बता दें कि एसआई भर्ती के लिए 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 13 से 15 सितम्बर के बीच एसआई परीक्षा हुई थी। अब परीक्षा में कथित पेपर लीक, फजीवाड़े को लेकर परीक्षा निरस्त करने की मांग जोर पकड़ रही है। बुधवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन भी किया।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+