पिंकी मीणा की शादी : एनवक्त पर शाही मंडप में नहीं पहुंचा दूल्हा, सुबह पता चली चौंकाने वाली खबर
जयपुर। राजस्थान में इन दिनों दस लाख रुपए की रिश्वत की आरोपी सबसे चर्चित आरएएस अफसर पिंकी मीणा शादी के बंधन में बंध गई हैं। 16 फरवरी को पिंकी मीणा ने राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारी नरेंद्र मीणा के साथ सात फेरे लिए हैं। पिंकी और नरेंद्र की शादी में एनवक्त पर बड़ा ट्विस्ट आया है। दूसरे दिन बुधवार सुबह लोगों को पिंकी मीणा की शादी के बारे जो जानकारी पता चली वो हर किसी के लिए चौंकाने वाली थी।

21 फरवरी को कोर्ट में करना होगा सरेंडर
पिंकी मीणा को 16 फरवरी को शादी के लिए कोर्ट ने इस शर्त पर जमानत दी थी कि उन्हें 21 फरवरी को वापस कोर्ट में सरेंडर करना होगा। 22 फरवरी को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट पिंकी मीणा को वापस जेल भेजेगी। राजस्थान में संभवतया यह पहला मामला है कि कोई आरएएस महिला अधिकारी को शादी के पांच दिन बाद ही जेल जाना होगा।

दौसा के बसवा गांव से आई पिंकी की बारात
बता दें कि जयपुर जिले के चौमू इलाके के चितवाड़ी गांव निवासी निलंबित आरएएस पिंकी मीणा की शादी 16 फरवरी को दौसा जिले के बसवा निवासी नरेंद्र के साथ हुई है। शादी के लिए जयपुर के राजावास स्थित अनंतम सफारी मैरिज गार्डन में मंडप तैयार किया गया था।

क्या ट्विस्ट आया है पिंकी मीणा की शादी?
राजावास के मैरिज गार्डन में दो दिन पहले से ही पिंकी मीणा की शादी तैयारियों जोरों से चल रही थी। यहां पर शादी तैयारियां की गई थी। 16 फरवरी की रात को अधिकांश लोगों को यहीं लग रहा था कि राजावास मैरिज गार्डन में सजाए गए मंडप में ही पिंकी मीणा नरेंद्र मीणा के साथ सात फेरे लेंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। यहां फेरों के समय तक दूल्हा पहुंचा ही नहीं।

मैरिज गार्डन में दूल्हा नहीं आया तो कहां हुई शादी
पिंकी मीणा की शादी बेहद गुपचुप तरीके से की गई है। मीडिया से बचने के लिए शादी में एनवक्त पर कार्यक्रम में बदलाव किया। मतलब शादी राजावास के मैरिज गार्डन में नहीं हुई। मैरिज गार्डन की बजाय गांव में बिना किसी बैंडबाजा और आतिशबाजी के की गई। मैरिज गार्डन में मंडप सुना ही रहा तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया। फिर सुबह लोगों को गांव में पिंकी की शादी की जानकारी मिलने पर हर कोई चौंक गया। दूल्हा नरेंद्र चुनिंदा मेहमानों के साथ मैरिज गार्डन की बजाय पिंकी मीणा के गांव चितवाड़ी गिनती के लोगों की मौजूदगी में शादी हुई।

क्या है पिंकी मीणा रिश्वतकांड?
बता दें कि ट्रेनिंग के बाद पिंकी मीणा को राजस्थान सरकार ने बतौर एसडीएम पहली पोस्टिंग बांदीकुई में हुई थी। आरोप है कि दौसा के बांदीकुई में दिल्ली मुम्बई हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के काम में अड़ंगा नहीं डालने की एवज में दस लाख रुपए की घूस चाह रही थी। 13 जनवरी को एसीबी ने पिंकी को पकड़कर जेल भिजवाया था।












Click it and Unblock the Notifications