Rajput Groom : चूरू के राजपूत दूल्हे ने दहेज में मिले ₹ 11 लाख लौटाए, भर आईं दुल्हन के पिता की आंखें

चूरू, 9 फरवरी। राजस्थान की शादियों में बदलाव की एक नई बयार बह रही है। पहले जहां बढ़-चढ़कर दहेज लिया जाता था। वहीं, कई परिवार दहेज में लाखों रुपए लौटाकर समाज को संदेश भी दे रहे हैं। इसका ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में देखने को मिला है। यहां पर राजपूत दूल्हे ने दहेज में दिए गए 11 लाख रुपए लौटा दिए।

जयपुर में रहता है दूल्हे का परिवार

जयपुर में रहता है दूल्हे का परिवार

दरअसल, चूरू के गांव किशनपुरा निवासी विजय सिंह राठौड़ का परिवार जयपुर रहता है। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े विजय सिंह की पत्नी सुमन शेखावत टीचर हैं। इनके बेटे शैलेंद्र सिंह जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एकाउंटेंट हैं।

 कंचन शेखावत से हुई शैलेंद्र सिंह राठौड़ की शादी

कंचन शेखावत से हुई शैलेंद्र सिंह राठौड़ की शादी

पांच फरवरी को शैलेंद्र सिंह राठौड़ का जयपुर के जोधपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह शेखावत की बेटी कंचन शेखावत से शादी हुई। शैलेंद्र व कंचन की शादी में दुल्हन के पिता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दूल्हे शैलेंद्र सिंह को बतौर शगुन (टीके) के 11 लाख रुपए भेंट किए, लेकिन दूल्हे और उनके पिता विजय सिंह ने ससम्मान टीका लेने साफ मना कर दिया।

 समधी को गले लगा लिया

समधी को गले लगा लिया

राठौड़ परिवार के दहेज नहीं लिए लेने के निर्णय से शेखावत परिवार ने खूब प्रशंसा की। वहीं, दुल्हन के पिता सुरेंद्र सिंह भी उनके इस फैसले से भावुक हो गए और समधी को गले लगा लिया। बता दें कि कंचन ने एमएससी और बीएड करने के साथ ही नेट भी क्लीयर किया हुआ है।

 इस राजपूत दूल्हे ने लौटाए थे 31 लाख

इस राजपूत दूल्हे ने लौटाए थे 31 लाख

ऐसा ही एक मामला नवंबर 2019 को राजस्थान के सिरोही जिले के गांव आमथला में सामने आया था। आमथला के देवड़ा परिवार के हनुमंत सिंह के बेटे बलवीर सिंह की शादी जैसलमेर के फलसुंड पोकरण के जोधाणा परिवार के मोहन सिंह जोधा की बेटी से हुई थी। शादी में दुल्हन के पिता ने दूल्हे बलवीर सिंह व उसके पिता हनुमंत सिंह को बतौर शगुन 31 लाख रुपए से भरा थाल दिया। इस पर दूल्हे व उसके पिता ने दुल्हन के पिता के सामने हाथ जोड़ लिए और दहेज के 31 लाख रुपए लेने से इनकार कर दिया।

राजपूत दूल्हे ने लौटाया लाखों रुपयों से भरा थाल, ससुर के सामने जोड़ लिए हाथ, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+