Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार की ईंट से ईंट बजाने को क्‍यों तैयार?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार की ईंट से ईंट बजाने को क्‍यों तैयार?

Rajasthan Congress : राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से सालभर पहले ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में राज्‍यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा सरकार की ही ईंट से ईंट बजाने को तैयार हैं। ऐसे में चुनाव से सालभर पहले राजस्‍थान कांग्रेस की आपसी कलह चुनावों में भारी पड़ सकती है।

पूर्व सैनिक प्रभावित हुए सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा

पूर्व सैनिक प्रभावित हुए सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा

दरअसल, राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव 2018 में बसपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए राजेंद्र गुढ़ा बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए और अशोक गहलोत सरकार में सैनिक कल्‍याण राज्‍यमंत्री बने। अब राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि राजस्‍थान में अगर पूर्व सैनिक प्रभावित हुए सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा।

चौधरी के बयान पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा की प्रतिक्रिया

चौधरी के बयान पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा की प्रतिक्रिया

हुआ यूं कि बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने पूर्व सैनिकों की मेरिट उन्‍हीं की आरक्षित जाति में बनाने की मांग उठाई। ऐसा न करने पर चौधरी ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी। चौधरी के बयान पर अब राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

जिला पूर्व सैनिक संघ जयपुर की बैठक

जिला पूर्व सैनिक संघ जयपुर की बैठक

राजस्‍थान सरकार में सैनिक कल्‍याण राज्‍यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार को जिला पूर्व सैनिक संघ जयपुर की बैठक में कहा कि मेरे सुनने में आया है कि भारतीय सेना के हमारे पूर्व सैनिकों के अधिकारियों के साथ कुठाराघात करने का कुप्रयास किया जा रहा है।

राजस्‍थान सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा

राजस्‍थान सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा

जिस दिन रजथान की अशोक गहलोत सरकार पूर्व सैनिकों के खिलाफ यह फैसला लेगी, उसी दिन मैं सरकार से रिजाइन कर पूर्व सैनिकों के बीच आकर खड़ा हो जाऊँगा। यही नहीं बल्कि पूर्व सैनिकों के खातिर राजस्‍थान सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा।

प्रताप सिंह खाचरियावास पर भी निशाना साधा

प्रताप सिंह खाचरियावास पर भी निशाना साधा

गौरतलब है कि राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी आरक्षण में विसंगति का मसला डेफर कर दिया गया था। इसके बाद बायतु विधायक हरिश चौधरी ने सीएम के अलावा खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर भी निशाना साधा था।

मांग का पुरजोर विरोध किया

मांग का पुरजोर विरोध किया

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर जिला पूर्व सैनिक संघ के पैट्रन सूबेदार अर्जुन सिंह राठौड़ ने कहा कि सैनिक कल्‍याण राज्‍यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांगों को गौर से सुना है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों को आश्‍वासन दिया है कि किसी कीमत पर उन्‍हें जाति के आधार पर बंटने नहीं दिया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने भी बदलाव की मांग का पुरजोर विरोध किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+