Sanaya Irani: 'झूठ बोलकर फंसाया जाता है', कौन हैं सनाया ईरानी? सालों बाद बताया गंदे डायरेक्टर का सच
Sanaya Irani: टीवी प्रेमियों के लिए सनाया ईरानी एक चुलबुली, खूबसूरत अदाकारा का नाम है, जिनके निभाए किरदार लोगों के जेहन में बसे हैं। लोग उन्हें नाम से कम 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की 'खुशी कुमारी गु्प्ता' के नाम से ज्यादा जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर शुरू करने वाली सनाया ईरानी ने बड़े पर्दे के लिए भी काफी कोशिश की थी।
लेकिन उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने आमिर-काजोल की सुपरहिट फिल्म 'फना' में एक छोटे से रोल से अपना काम शुरू किया था लेकिन इसके बाद फिल्मों में नहीं नजर आईं जिसके पीछे वो कारण था, जिसका जिक्र सनाया ने सालों बाद एक इंटरव्यू में किया था।

हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सनाया ईरानी ने कहा कि ' मैंने हिंदी और साउथ फिल्मों के लिए कोशिश की लेकिन शुरूआत में अनुभव काफी खराब रहा, मैं नई थी इसलिए लोगों को समझ नहीं पाती थी कि कौन सच बोल रहा है और कौन आपका फायदा उठाना चाहता है।'
'बॉलीवुड के एक नामी डायरेक्टर ने मुझे एप्रोच किया था'
उन्होंने बिना नाम लिए इतना कहा कि बॉलीवुड के एक नामी-गिरामी डायरेक्टर ने उन्हें एप्रोच किया था। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का भी एक कड़वा और चौंकाने वाला किस्सा सुनाया था। सनाया ने बोला कि 'काम के बहाने साउथ के एक फिल्ममेकर ने मुझे मिलने के लिए फोर्स किया था। बार-बार कहने पर जब मैं उससे मिलने गई तो वो इधर-उधर की बातें करने लगा, जिस पर मैंने अच्छा रिएक्शन नहीं दिया या यूं कह लीजिए कि मैंने उसे खुश नहीं किया तो उसने मुझे फिल्म से ये कहकर बाहर कर दिया कि उसे फिल्म में मोटी लड़की चाहिए।'

झूठ बोलकर फंसाया जाता है: सनाया ईरानी
सनाया ने कहा कि 'यहां कुछ लोग झूठ बोलकर फंसाते हैं, मुझसे कहा गया कि आपको म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग करनी है और वहां जब पहुंचीं तो डायरेक्टर ने बोला कि हम फिल्म बनाएंगे। मैंने सेक्रेटरी से कहा कि 'मैं यह नहीं करूंगी तो इस पर वो बोला कि डायरेक्टर से बात कर लो वरना सर नाराज हो जाएंगे।'
'तुम्हें फिल्म में बिकिनी पहननी होगी'
इसके बाद मैंने डायरेक्ट को फोन किया तो बोला कि 'तुम्हें मल्टी स्टार फिल्म के लिए साइन किया है, तुम्हें फिल्म में बिकिनी पहननी होगी', मैंने पूछा कि 'मेरा रोल क्या है? तो इस पर वो मुझसे बोलता है कि क्या तुम्हें बिकिनी पहनने में कोई दिक्कत है?' मैंने उसक फोन काट दिया और सेक्रेटरी से कहा कि 'मुझे काम नहीं करना तो इस पर उसने कहा 'अरे सर से बात कीजिए, परेशान ना होइए कुछ समझने का फेर है।'

'डायरेक्टर अनप्रोफेशनल होने के साथ बदतमीज भी था'
'जिसके बाद मैने फिर से फोन किया उसने बोला कि 'अभी वो मीटिंग में जा रहे हैं, आधे घंटे बाद कॉल करना', मैंने करीब 45 मिनट बाद उन्हें कॉल किया तो उसने मुझसे बोला कि क्या टाइम हुआ है? मैंने तुरंत समय बता दिया, तब उसने कहा कि 'जब आधा घंटा बोला था तो तुमने 45 मिनट बाद कॉल क्यों किया', सनाया ने आगे कहा कि 'वो डायरेक्टर अनप्रोफेशनल होने के साथ बदतमीज भी था।'
'मुझे टीवी पर बढ़िया लोग मिलें, जिनके साथ मैंने अच्छा काम किया'
हालांकि सनाया ने कहा कि सब एक जैसे नहीं होते हैं। मुझे टीवी पर बढ़िया लोग मिलें, जिनके साथ मैंने अच्छा काम किया और दर्शकों का प्यार मुझे मिला, मैं काफी खुश हूं अपने करियर से।' हालांकि सनाया ने किसी भी डायरेक्टर का नाम नहीं लिया।

कौन हैं सनाया ईरानी?
17 सितंबर 1983 को मुंबई में जन्मी सनाया ईरानी ने ऊटी के लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है, इसके बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया, सनाया ईरानी ने यश राज फिल्म्स की फिल्म 'फ़ना' (2006) में महबूबा के किरदार से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। टीवी में आने से पहले, उन्होंने शाहरुख खान और करीना कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ टीवी विज्ञापनों में काम किया था। उन्होंने जगजीत सिंह के गाने 'तुमको देखा' से म्यूजिक वीडियों में भी एक्टिंग की थी।
'इस प्यार को क्या नाम दूं?'से सनाया को मिली बड़ी सफलता
उन्होंने SAB TV के ड्रामा 'लेफ़्ट राइट लेफ़्ट' (2007) में कैडेट समीरा श्रॉफ़ के तौर पर टेलीविज़न पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने Imagine TV के शो 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' (2008) में एक नेगेटिव रोल किया था लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई STAR One के शो 'मिले जब हम तुम' (2008-2010) से, जिसमें उन्होंने 'गुंजन' का किरदार निभाया था लेकिन उन्हें बड़ी सफलता मिली स्टार प्लस के हिट शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' (2011-2012) की 'खुशी कुमारी गुप्ता' के किरदार से। ये भारतीय जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों पर टॉप दस डेली ड्रामा में से एक था।
50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं में से एक हैं सनाया ईरानी
इसके बाद ईरानी 'रंगरसिया' (2014) में 'पार्वती' के रोल में नज़र आईं। इस शो को टकीला शॉट्स प्रोडक्शन के हेड सौरभ तिवारी ने प्रोड्यूस किया था। इस किरदार के लिए भी सनाया को काफी पसंद किया गया था। सनाया साल 2019 में Ghost में नजर आई थीं, इसके अलावा वो बहुत सारी वेबसीरिज में भी काम कर चुकी हैं। ईस्टर्न आई ने उन्हें 2012 में अपनी 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में रखा था।
सनाया ने मोहित सहगल से किया है प्रेमविवाह
आपको बता दें कि सनाया ने एक्टर मोहित सहगल से प्रेमविवाह किया है, 25 जनवरी 2016 को गोवा में एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह में दोनों की शादी हुई थी। फिलहाल सनाया इन दिनों टीवी और फिल्मों से दूर अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
