VIDEO: लाल डायरी लेकर पहुंचे बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, दावा-'500 करोड़ का राज खुला तो CM जाएंगे जेल'
Rajendra Singh Gudha Lal Diary: राजस्थान में बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि राज खुलता तो सीएम गहलोत जेल चले जाते।
Rajendra Singh Gudha vs Ashok Gehlot: राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री का बर्खास्त किए जाने के मामले में अब लाल डायरी की एंट्री हो गई है। लाल डायरी के पन्नों में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कई राज होने का दावा किया जा रहा है।

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को राजेंद्र सिंह गढ़ा अपने हाथ में लाल डायरी लेकर पहुंचे। लाल डायरी के बारे में उन्होंने दावा किया कि इसमें 500 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब है, जो वे विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश करना चाहते हैं।
Recommended Video
दरअसल, दो दिन पहले राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करते हुए कहा था कि राजस्थान सरकार महिला सुरक्षा के मामले में फेल हो गई है। मणिपुर की बजाय हमें खुद की गिरेबां में झांकना चाहिए।
राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने पर सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल से उन्हें बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की, जिन्हें उन्हें मंजूर कर लिया।
मीडिया की खबरों के अनुसार गुढ़ा ने कहा कि उनके पास लाल डायरी में अशोक गहलोत सरकार के 500 करोड़ के राज हैं। ये राज खुलते तो सीएम अशोक गहलोत को जेल हो जाती। डायरी उनसे छीन ली गई। कांग्रेस विधायकों ने मारपीट भी की।
गुढ़ा ने कहा कि चाहो तो मेरा नारको टेस्ट करवा लो। मैं सच बोल रहा हूं। मणिपुर हिंसा पर भी मैंने कुछ गलत नहीं बोला। मुझे अपने बयान पर पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया। पार्टी पदाधिकारी बोले रहे हैं कि माफी मांग लो। मैंने कोई गलती की ही नहीं माफी किस बात की मांगूं।












Click it and Unblock the Notifications