Rajasthan Weather: केरल में पहुंचा मानसून, राजस्थान में 3 जुलाई तक पहुंचने की उम्मीद
केरल में सात दिन देरी से पहुंचे मानसून 2023 का रुख फिलहाल कर्नाटक की ओर है। 17 जून तक मुम्बई और 3 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद।

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर किसी को मानसून 2023 का बेसब्री से इंतजार है, जो जुलाई में खत्म होगा। अरब सागर से उठने वाला मानसून केरल तो पहुंच चुका है, मगर इसके राजस्थान में 3 जुलाई तक दस्तक देने की उम्मीद है।
आमतौर पर केरल के तट पर मानसून एक जून को पहुंच जाता है। इस बार सात दिन की देरी से पहुंचा है। देरी की वजह चक्रवाती तूफान व अल नीनो बताया जा रहा है। केरल के 25 दिन बाद मानसून की राजस्थान में एंट्री होती है। ऐसे में इस बार 3 जुलाई तक पहुंचने की उम्मीद है।
इधर, राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर बारिश हुई है। कोटा और टोंक में तापमान 43 डिग्री व उससे अधिक दर्ज किया गया। जयपुर मं रात करीब 10.15 बजे अंधड़ के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications