Rajasthan Chunav: कभी राहुल गांधी कुंभाराम को कुंभकरण बोल गए तो अब खड़गे डोटासरा पर अटके

Rahul Gandhi vs Mallikarjun Kharge: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मंगलवार को जयपुर में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम सही नहीं बोल पाए। खड़गे पीसीसी चीफ के नाम में काफी कोशिश के बावजूद डोटासरा नाम पर अटकते रहे।

Rajasthan vidhan sabha Chunav 2023

कांग्रेस नेताओं की जुबान धोखा देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कांग्रेस में राहुल गांधी के साथ तो ऐसा अक्‍सर होता रहता है। 2018 के कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी एम विश्वेश्वरय्या और उसी साल राजस्‍थान चुनाव में किसान नेता कुंभाराम आर्य को कुंभकरण बोल गए।

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे दक्षिण भारत (कर्नाटक) से हैं। हिंदी पट्टी के राज्‍य राजस्‍थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते समय खड़गे पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नाम में डोटासरा शब्‍द बोलते वक्‍त अटक गए और कई बार कोशिश करके भी डोटासरा शब्‍द सही नहीं बोल पाए। इस पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मौजूद हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

विश्वस्वे...विश्वा...रैया...विश्वरैया- राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव प्रचार करने गए राहुल गांधी अपने भाषण में देश के बड़े इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के नाम पर लड़खड़ा गए थे। वे विश्वस्वे... विश्वा... रैया... विश्वरैया...बोलते रहे। फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को चैलेंज दिया कि गांधी संसद में अपने भाषण के दौरान कम से कम पांच बार श्रीमान विश्वेश्वरय्या का नाम बोलकर दिखाएं।

कुंभाराम आर्य को कुंभकरण बोल गए

दिसंबर 2018 में राजस्‍थान चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी झुंझुनूं आए थे। यहां चुनावी सभा को सम्‍बोधित करते हुए राहुल गांधी को किसान नेता कुंभाराम आर्य के नाम पर कुंभाराम लिफ्ट योजना के बारे में बोलना था, मगर राहुल गांधी कुंभकरण लिफ्ट योजना बोल गए।

राजस्‍थान में 25 नवंबर को मतदान

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मतदान से चार दिन पहले कांग्रेस ने राजस्‍थन में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है, जिसे जनघोषणा पत्र नाम दिया है। इसमें नई सरकारी नौकरियों से लेकर चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किए जाने की कई खास घोषणाएं की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+