राजस्थान: प्रदेश की 900 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पशु चिकित्सा उप केन्द्र, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान की 900 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उप केंद्र खुलेंगे। सीएम गहलोत ने उप केंद्र खोलने और संचालन के लिए नवीन पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की है।

राजस्थान की 900 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उप केंद्र खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप केंद्र खोलने और संचालन के लिए नवीन पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। इससे प्रत्येक उप केंद्र में एक पशुधन सहायक और एक जलधारी का नवीन पद सृजित होगा। सीएम गहलोत के इस निर्णय से पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों की जांच तथा उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
तीन चरणों में खुलेंगे उप केंद्र
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट में नवगठित 1200 ग्राम पंचायतों और पशु चिकित्सा संस्था विहीन पुरानी 1439 ग्राम पंचायतों में उप केन्द्र खोले जाने के लिए घोषणा की गई थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में अब वर्ष 2023-24 में 900, वर्ष 2024-25 में 900 और वर्ष 2025-26 में 839 पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications