राजस्थान: प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 42.63 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने किया अनुमोदन
राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के सड़कों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम गहलोत ने प्रदेश में ग्रामीण सड़कों तथा पुलों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 42.63 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे तथा सड़कों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रामीण सड़कों तथा पुलों के निर्माण, क्रमोन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 42.63 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश में सुदृढ़ तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के गांवों में लगभग 71.05 कि.मी. लम्बाई की सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं क्रमोन्नयन के कुल 20 कार्य कराए जाएंगे। इनमें चित्तौड़गढ़ जिले में 7 कार्य, भरतपुर जिले में 3 कार्य, अलवर, जयपुर, कोटा जिले में 2-2 कार्य, जालोर, झालावाड, राजसमंद तथा सवाईमाधोपुर जिले में 1-1 कार्य शामिल हैं। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ेंगे और आवागमन सुगम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा गांवों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा सड़कों के उन्नयन की क्रियान्विति के क्रम में स्वीकृति प्रदान की गई है।












Click it and Unblock the Notifications