राजस्थान: सीकर में 35 करोड़ रुपए की लागत से होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले में नीमकाथाना और श्री माधोपुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ी करने के लिए 35.43 करोड़ रुपए की राशि के व्यय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के नीमकाथाना एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र में थोई वाया भूदोली सड़क के 27 किमी की लम्बाई में सुदृढ़ीकरण एवं सड़क चौड़ी करने के कार्यों के लिए 35.43 करोड़ रुपए व्यय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने पूर्व बजट में प्रत्येक जिले के 3 प्रमुख सड़क मार्गों के कुल 99 मेजर रिपेयर कार्यों को कराए जाने की घोषणा की थी। जिनके लिए 3133.76 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications