राजस्थान: इंटरनेशनल एक्सपो 2023 के लिए कोलकाता में होगा रोड़ शो, गहलोत सरकार की उपलब्धियों से कराएंगे अवगत
राजस्थान फाउंडेशन, राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 2023 में प्रवासी राजस्थानियों और अंतर्राष्ट्रीय खरिदारों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कोलकाता में रोड़ शो का आयोजन करने जा रहा है।

राजस्थान फाउंडेशन, राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 2023 में प्रवासी राजस्थानियों और अंतर्राष्ट्रीय खरिदारों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कोलकाता में रोड़ शो का आयोजन करने जा रहा है। रोड़ शो का उद्देश्य कोलकाता में रहने वाले देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों के साथ 1 मार्च को संवाद करना है। रोड़ शो में प्रवासियों को एक्सपो से संबंधित हरसंभव जानकारी और सहयोग देने की बात की जायेगी। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन की अगुवाई में किए जा रहे इस महत्वपूर्ण रोड़ शो को राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल एवं राजसिको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र पारख, राजस्थान सरकार के साथ-साथ राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त अपने विचारों से प्रवासियों को राजस्थान गहलोत सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों से रूबरू करवाएंगे। उन्होंने बताया कि एक्सपो में विशेष रूप से राजस्थानी हस्तशिल्प, कृषि-खाद्य उत्पाद, स्टेनलेस स्टील के बर्तन, फर्नीचर एवं वस्त्र प्रोडक्टस का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक्सपो की सफलता काफी हद तक प्रख्यात प्रवासी राजस्थानी प्रवासियों के सहयोग पर निर्भर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications