राजस्थान: प्रदेश में नए जिलों के गठन के लिए रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए जिलों के गठन के लिए रामलुभाया कमेटी का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया है। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री गहलोत 17 मार्च को नए जिलों की घोषणा कर सकते हैं।

राजस्थान में नए जिलों के गठन के संबंध में राज्य सरकार को सुझाव देने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रदेश में नए जिले बनने का मामला अटका
राज्य सरकार को नए जिलों के गठन के संबंध में सुझाव देने के लिए 21 मार्च 2022 को रामलुभाया की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति का कार्यकाल 13 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है। नवीन जिला गठन हेतु मांगों और प्रस्तावों के संबंध में जिला कलक्टरों से सूचना एकत्र कर परीक्षण करने एवं उसके बाद समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने में अभी समय लगना संभावित है। इसे देखते हुए समिति के कार्यकाल को बढ़ाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications