राजस्थान में अब तक 39% ज्यादा बारिश, टोंक-जैसलमेर में जोरदार बरसे, आगे कैसा रहेगा मानसून?
राजस्थान में मानसून 2024 के बदरा जमकर बरसे हैं। सावन आते-आते तो पूरे सूबे में पानी-पानी कर दिया। आलम यह हे कि अब तक राजस्थान में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान में एक जून से 8 अगस्त तक सामान्य बारिश 261.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी जबकि 362.7 मिलीमीटर हुई है, जो 39 प्रतिशत अधिक है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?
मानसून 2024 में सबसे ज्यादा बारिश टोंक और जैसलमेर जिले में रिकॉर्ड की गई है। अन्य जिले में भी बदरा झूमकर बरसे हैं, मगर टोंक में औसत से 107 प्रतिशत और जैसलमेर में औसत से 145 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
राजस्थान में सबसे कम बारिश कहां हुई?
राजस्थान में मानसून 2024 के बदरा खूब मेहरबान हैं। चहुंओर से बारिश हो रही है। इस बार सबसे कम बारिश बांसवाड़ा और डूंगरपुर में हुई है। बांसवाड़ा में अपने औसत से 25 और डूंगरपुर में 20 फीसदी बारिश कम रिकॉर्ड की गई है।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?
टोंक और जैसलमेर के बाद पूर्वी राजस्थान की बारी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हरियाणा और आस-पास के क्षेत्र के ऊपर विशेष परिसंचरण तंत्र बन रहा है, जिससे पूर्वी राजस्थान में अगले पांच-सात दिन अनेक भागों में बरिश हो सकती है।
जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। धौलपुर में बुधवार रात को बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई। बरसात में मकान की छत पर बना टिनशेड गिर गया था।
बांध हो गए लबालब
राजस्थान में 691 कुल बांध हैं। इनमें से 111 ओवरफ्लो हो चुके हैं। 115 बांध लबालब भर गए। वहीं, 386 बांधों में आंशिक रूप से पानी की आवक हुई है। 198 बांध अभी भी खाली पड़े हैं।
गुरुवार शाम को जल संसाधान विभाग की ओर से बांधों को लेकर जारी नवीन आंकड़ों के अनुसार 15 जून से अब तक प्रदेश के बांधों में 19.24 प्रतिशत पानी की आवक हुई है और अब बांध कुल भराव क्षमता के 59.54 प्रतिशत भरे हुए हैं।
-
Kal Ka Mausam: 15 से 18 अप्रैल तक कहां बारिश-तपिश का कहर? Bihar-महाराष्ट्र समेत कहां बिजली गिरने का IMD अलर्ट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications