पाकिस्तानी महविश से शादी करने वाले राजस्थान के रहमान की गिरफ्तारी, प्रेम कहानी में अब क्या नया ट्विस्ट?
Rahman Khan Churu Rajasthan India Mehwish Pakistan: पाकिस्तान की मेहविश और भारत के रहमान खान के प्रेम विवाह में नया मोड़ आ गया है। राजस्थान पुलिस ने रहमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। रहमान खान की गिरफ्तारी जयपुर एयरपोर्ट से हुई है।
रहमान खान राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर पुलिस थाना इलाके के गांव पिथिसर का रहने वाला है जबकि मेहविश पाकिस्तान के लाहोर से है। दोनों की दूसरी शादी है। रहमान से शादी करने के बाद 27 जुलाई 2024 से मेहविश से रहमान के घर आई है। यहां पर 45 दिन का वीजा लेकर आई है।

रहमान खान कुवैत में काम कर रहा है। वह मेहविश से मिलने के लिए अपने घर आया है। कुवैत से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा तो रहमान खान को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
हनुमानगढ़ पुलिस DSP रणवीर सिंह के अनुसार रहमान खान के खिलाफ उसकी पहली पत्नी फरिदा बानो ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें रहमान को पकड़ा है। मामला दर्ज करवाया गया था तब रहमान कुवैत में था। अब लौटा है। भारत में कदम रखते ही रहमान को अरेस्ट किया गया है।
दरअसल, हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील की रहने वाली फरीदा बानो व चूरू के गांव पिथिसर निवासी अली मोहम्मद के बेटे रहमान खान के साथ फरीदा की शादी हुई थी। इनके एक बेटा व एक बेटी है।
दो बच्चे पैदा होने के बार फरीदा और रहमान का रिश्ता खराब हो गया था। हालांकि दोनों ने कानूनी तलाक नहीं लिया। फरीदा अपने पीहर रहने लगी और रहमान कमाने कुवैत चला गया। वहां रहते हुए ही उसे पाकिस्तानी की मेहविश से प्यार हो गया था।
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म IMO पर रहमान व पाकिस्तान की मेहविश की दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई और दोनों ने ऑनलाइन निकाह भी कर लिया। मेहविश भी पहले से शादीशुदा हुई। साल 2018 में मेहविश का तलाक हो गया था।।












Click it and Unblock the Notifications