Rajasthan News: प्रदेश में 25 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे फ्री स्मार्ट फोन, सीएम गहलोत ने सलूंबर में की घोषणा

Rajasthan News: राजस्‍थान में गहलोत सरकार 25 जुलाई से महिलाओं को निशुल्‍क स्‍मार्ट फोन देगी। इस फोन में तीन साल का इंटरनेट फ्री होगा। सीएम गहलोत ने यह घोषणा उदयपुर में नवगठित जिले सलूम्बर में की है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रथम फेज में 40 लाख महिलाओं को स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। गहलोत सरकार धीरे-धीरे तमाम परिवारों को स्‍मार्ट फोन देगी। सीएम गहलोत ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत पिछले दो महीने में यहाँ के पांचवें दौरे पर हैं। सीएम गहलोत ने नवगठित जिले सलूम्बर पहुंचकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी। वहीं उदयपुर को भी एक और कृषि मंडी की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि मंडी में संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम गहलोत ने सलूम्बर को जिला बनाने के बाद आयोजित धन्यवाद सभा में भी शिरकत की।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री गहलोत ने बलीचा में सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जो कहते हैं। वह पूरा नहीं करते। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। जबकि उनके शासनकाल के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब वही इस कानून के लिए मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव बना रहे थे। अब जब वह स्वयं प्रधानमंत्री हैं, तो किसानों के हित के लिए ये कानून क्यों नहीं बना रहे हैं।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+