Rajasthan News: पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 का सिलेण्डर लेने वाली महिलाओं ने बांधी सीएम गहलोत को राखी

Rajasthan News: राजस्थान में रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रथम गारन्टी कार्ड एवं पहला 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। जयपुर के महापुरा निवासी पूजा देवी एवं सरजू देवी ने मुख्यमंत्री गहलोत को राखी बांधकर मंहगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

राज्य सरकार की योजनाओं से मिली राहत

पूजा देवी ने कहा कि 500 रूपए में गैस सिलेण्डर के साथ-साथ अन्नपूर्णा राशन किट, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। सरजू देवी ने कहा कि मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार, 750 की जगह 1 हजार रुपए वृद्धावस्था पेंशन जैसे निर्णयों से उन्हें मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं आमजन को राहत पहुंचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।

ashok gehlot

महिलाओं के लिए बसों की सुविधा कल भी फ्री

सीएम गहलोत ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दी गई रोड़वेज बस किराए में शत-प्रतिशत छूट को 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान सीएम गहलोत की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत एवं पुत्री सोनिया गहलोत अनखड़ भी उपस्थित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+