Rajasthan News : अशोक गहलोत और सचिन पायलट के निशाने पर वसुंधरा राजे ही क्यों ? जानिए सियासी मायने

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी संग्राम शुरू हो गया है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट द्वारा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को निशाने पर लिए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

vasundhara raje

Rajasthan News : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मोर्चा खोला हुआ है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के वसुंधरा राजे पर हमलों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। गहलोत और पायलट के बयान को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि प्रदेश में आमजन वसुंधरा राजे से जुड़ा है। ऐसे में भाजपा का वसुंधरा राजे के बगैर चुनाव जीत पाना संभव नहीं है। चर्चा है अशोक गहलोत और सचिन पायलट प्रदेश में वसुंधरा राजे के सियासी असर को कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी करते हुए निशाना साध रहे है।

गहलोत पायलट के निशाने पर वसुंधरा राजे

सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को धौलपुर में एक तीर से दो निशाने साधे सीएम गहलोत ने अपने बयान के जरिए प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा में संदिग्ध बनाने की कोशिश की है। अशोक गहलोत ने गूगली फेंकते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तो निशाना साधा ही साथ ही वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधरा जी की वजह से ही उनके खिलाफ बगावत कामयाब नहीं हो पाई। गहलोत के इस बयान पर वसुंधरा राजे ने पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत के इस बयान को षड्यंत्र बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव में होने वाली हार से भयभीत होकर झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री का मेरी तारीफ करना। मेरे खिलाफ बड़ा षड्यंत्र है। मेरा जितना अपमान गहलोत ने किया है। कोई और कर ही नहीं सकता। अशोक गहलोत मनगढ़ंत कहानियां कर रहे हैं।

अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धौलपुर के भाषण को सुनकर लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं। बल्कि वसुंधरा राजे को वह अपनी नेता मानते हैं। सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए पेपर लीक प्रकरण और भ्रष्टाचार को लेकर 11 मई को अजमेर से जयपुर तक पांच दिवसीय पदयात्रा करने का ऐलान कर दिया है। सियासी गलियारों में वसुंधरा राजे को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बयानों के बाद हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट आखिर वसुंधरा राजे को ही कोई निशाना बना रहे हैं। राजनीति के जानकार गहलोत और पायलट के बयानों को वसुंधरा राजे की सियासी ताकत को कमजोर करने से जोड़कर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+