Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रामदेवरा में परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर महिला आरक्षण और बालिका शिक्षा को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक तरफ तो गहलोत जी की यह सरकार है दूसरी तरफ हमारी सरकार थी, जिसने महिलाओं को घर का मुखिया बनाने के लिए भामाशाह योजना शुरू की। पंचायत राज संस्थाओं में सभी पदों पर महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल, स्कूटी व 'राजश्री योजना' शुरू की।'













Click it and Unblock the Notifications