Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने संत मोहनदास मामले में गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कुचामन के रसाल गांव स्थित हरिराम बाबा बगीची के संत मोहनदास महाराज की हत्या को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अत्यंत दुःखद ! कुचामन के रसाल गांव स्थित हरिराम बाबा बगीची के संत श्री मोहनदास जी महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई है। पिछले साढ़े चार वर्षों में संत समाज पर लगातार हमले कांग्रेस सरकार की निकृष्ट नीति का परिणाम है। साधु-संतों की हत्या का ये पाप गहलोत सरकार के सिर पर है। मेरा प्रशासन से आग्रह है कि संत मोहनदास जी महाराज की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करें तथा उन्हें कानून प्रदत्त कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रदेश में संत समाज पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।'













Click it and Unblock the Notifications