Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार से किया अनुरोध, कहा- "राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए"
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार से प्रदेश के तूफान प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, पाली और नागौर सहित विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश एवं अंधड़ से जलभराव की स्थिति बन गई है। बाड़मेर में बाढ़ के हालात है। ऐसे में राज्य सरकार से अनुरोध है कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके।आमजन से अपील है कि तेज बारिश एवं हवा (अंधड़) के समय सुरक्षित स्थान पर रहें तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में ना जाएं। साथ ही कठिन परिस्थिति में एक-दूसरे की सहायता जरूर करें।'













Click it and Unblock the Notifications