Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरों सिंह शेखावत को किया याद, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरो सिंह शेखावत के जन्म शताब्दी वर्ष पर खाचरियावास में आयोजित स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरो सिंह शेखावत के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके पैतृक गांव खाचरियावास में आयोजित स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के पूर्व उप राष्ट्रपति, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय स्व. श्री भैरों सिंह शेखावत जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके पैतृक गांव खाचरियावास में आयोजित स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित भी किया।' इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications