Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने समस्त देशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अटूट डोर व अथाह प्रेम के पर्व 'रक्षाबंधन' की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। राखी का यह त्योहार भारतीय संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों व सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने की सीख देता है। इस अवसर पर मैं सभी नागरिकों से आह्वान करती हूं कि वे महिलाओं की सुरक्षा तथा बालिका शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रण करें। साथ ही महिलाओं के प्रति समाज में आदर भाव रखने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।'













Click it and Unblock the Notifications