Rajasthan News: वसुंधरा राजे चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुई शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी के 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान बड़े विश्वास और भरोसे से कह रहा है - भाजपा आएगी, गुंडागर्दी जाएगी। भाजपा आएगी, दंगे रुकवायेगी। भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवायेगी।भाजपा आएगी, बेईमानी रुकवायेगी। भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी। भाजपा आएगी, रोजगार लाएगी। भाजपा आएगी, समृद्ध राजस्थान बनाएगी। आज पुण्य मेवाड़ धरा, चित्तौड़गढ़ में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने राजस्थान में 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थित रहकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ऊर्जावान संबोधन सुना तथा उनका अभिवादन किया।'

राजस्थान बड़े विश्वास और भरोसे से कह रहा है -
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) October 2, 2023
भाजपा आएगी, गुंडागर्दी जाएगी।
भाजपा आएगी, दंगे रुकवायेगी।
भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवायेगी।
भाजपा आएगी, बेईमानी रुकवायेगी।
भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी।
भाजपा आएगी, रोजगार लाएगी।
भाजपा आएगी, समृद्ध राजस्थान बनाएगी।
आज पुण्य मेवाड़… pic.twitter.com/MNaEW53ASi












Click it and Unblock the Notifications