Rajasthan News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले भाजपा नेता

Rajasthan News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के दौरान गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद राजस्थान और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा से हमारी पहचान को समाप्त करने का काम किया है। इन लोगों ने पिछलों 5 सालों में राजस्थान में कितने कांड किए हैं। आप सब जानते हैं किस प्रकार से महिलाओं के साथ यहां दुराचार हुआ है और कांग्रेस की सरकार चुप बैठी रहती है।

कांग्रेस ने हमारी पहचान को समाप्त करने का काम किया

भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद चाहे राजस्थान के अंदर हो चाहे उत्तराखंड में हो कांग्रेस ने हमारी पहचान को समाप्त करने का काम किया है। कभी आपातकाल दिया कभी घोटाले दिए। इन लोगों ने पिछले 5 वर्षों में कितने कांड किए हैं। आप सब जानते हैं कि किस प्रकार से महिलाओं के साथ हमारी बहन-बेटियों के साथ दुराचार हुआ है। किस प्रकार का महापाप हुआ है। किस प्रकार से एक सिलाई करने वाले भाई का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी जाती है। इस राजस्थान के अंदर ऐसा महापाप होता है और कांग्रेस की सरकार चुप बैठी रहती है। अशोक गहलोत की सरकार के काले कारनामे तो उनके विधायक स्वयं हम सभी के सामने खोल कर रख रहे हैं।

pushkar singh dhami

परिवर्तन यात्रा को किया संबोधित

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है इससे पहले प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकल जा रही है भाजपा के अनेक दिग्गज नेता परिवर्तन यात्राओं में शामिल होकर कांग्रेस और गहलोत सरकार पर हमलावर है। आपको बता दें प्रदेश में 2 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं चुनाव मैदान में उतरने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है परिवर्तन यात्राओं के जरिए गहलोत सरकार पर और कांग्रेस पर हमले किया जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी परिवर्तन यात्रा की सभाओं को संबोधित करने के लिए राजस्थान के दौरे पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+