Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर उठाए सवाल, पूछा-"लाल डायरी में क्या है"
Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी के जिक्र पर कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूँ कि यह लाल डायरी क्या है। इसे लेकर सरकार में बेचैनी क्यों है। शेखावत ने कहा कि जब राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा के पटल पर खड़े होकर अशोक गहलोत की सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाने के विषय में साहस से सवाल पूछा तो सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। गुढ़ा ने पहले ही मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह साफ कर दिया था कि वे विधानसभा लाल डायरी लेकर जाएंगे। इससे सरकार की चूले हिल जाएंगी। सरकार धराशाई हो जाएगी। इस लाल डायरी का रहस्य पूरा राजस्थान जानना चाहता है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूँ कि उस लाल डायरी में क्या है। उस लाल डायरी को लेकर गहलोत सरकार और मुखिया में इतनी घबराहट क्यों है। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सोमवार को विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। गुढ़ा लाल डायरी सदन के पटल पर रखना चाहते थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद शांति धारीवाल और राजेंद्र गुढ़ा में हाथापाई की नौबत आ गई। विधानसभा में मौजूद मार्शल ने राजेंद्र गुढ़ा को सदन से बाहर कर दिया।
सरकार के संकट के समय लाए थे डायरी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि साल 2020 में जब गहलोत सरकार पर संकट आया था। पार्टी के भीतर अंतर्कलह जब चरम पर था। बाद के कुछ विधायक प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के साथ में दिल्ली के पास में डेरा डाल लिया था। उस समय सरकार की एक बहुत वरिष्ठ पदाधिकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जो सीएम गहलोत के बेहद करीबी है। उनके घर इनकम टेक्स की रेड पड़ी थी। उस रेड में एक लाल रंग की डायरी और कुछ अपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। राजेंद्र गुढ़ा उस वक्त विधायक थे। सीएम गहलोत की कृपा पात्र थे। वे राजस्थान पुलिस की मिलीभगत से कुछ साथियों के साथ जाकर इनकम टेक्स के अधिकारियों से जबरन छीन का डायरी ले आए। जैसा कि गुढ़ा बता रहे हैं उस डायरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई राज छुपे हुए हैं। उस लाल डायरी का रहस्य क्या है। उसे राजस्थान का प्रत्येक व्यक्ति जानना चाहता है।

डायरी छीनने के लिए कांग्रेस नेताओं में मची होड़
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी लेकर विधानसभा में पहुंचे तो उसे छीनने के लिए कांग्रेस विधायकों में होड़ मच गई। जबरन उनसे डायरी छीन कर उसे फाड़ने की कोशिश की गई। उससे लगता है कि दाल में कहीं कुछ लाल नहीं काला जरूर है। शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने उस डायरी को मंगाने के लिए राजेंद्र गुढ़ा को क्यों जबरन वहां भेजा। उस डायरी को अधिकारियों से छीनकर मंगवाई। राजस्थान की गरीब जनता के पैसे जो जनकल्याणकारी योजनाओं से लूटे गए। उन पैसों का कौन-कौन लोग कहां इस्तेमाल कर रहे थे। उनसे गुलछर्रे उड़ा रहे थे। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे थे। कब, कहां और कैसे अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए उस पैसे का उपयोग किया जा रहा था। उन पैसों से संपत्तियां बनाई जा रही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन सब का हिसाब जनता के सामने रखें।
Recommended Video
देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications