Rajasthan News : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को मिला प्रमोशन, एससी-एसटी वर्ग को साधने की तैयारी में भाजपा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि अर्जुन मेघवाल के जरिए भाजपा राजस्थान में एससी-एसटी वर्ग से जुड़े मतदाताओं को साधेगी।

arjun meghwal

Rajasthan News : राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्र सरकार ने चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाया है। मेघवाल को यह जिम्मेदारी किरेन रिजिजू की जगह दी है। अर्जुन मेघवाल केंद्र सरकार में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे। अर्जुन मेघवाल भाजपा में राजस्थान से आने वाले बड़ा दलित चेहरा हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि राजस्थान में इसी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अर्जुन मेघवाल के जरिए प्रदेश के दलित मतदाताओं को साधेगी। राजस्थान में एससी-एसटी वर्ग को साधना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। हाल ही में कर्नाटक चुनाव में भी दलित मतदाताओं ने भाजपा से दूरी बनाए रखी। यही वजह है कि पार्टी दलित चेहरों को आगे ला रही है।

दलित समुदाय में भाजपा से नाराजगी की असल वजह

केंद्र सरकार द्वारा गठित बालकृष्ण आयोग के गठन के बाद दलित समुदाय में मोदी सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है। इसकी रिपोर्ट के बाद मुस्लिम और ईसाई समुदाय से कंवर्टेड लोगों को एससी के रिजर्वेशन का लाभ मिलने लगेगा। इससे हिन्दू समुदाय से जुड़े एससी वर्ग में भाजपा से नाराजगी है। दलित समुदाय का मानना है कि जो काम कांग्रेस ने नहीं किया। वह काम मोदी सरकार करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि मौजूदा समय में दलित समुदाय भाजपा से नाराज है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा को इसके असर भी देखने को मिले। वहां भाजपा एससी-एसटी वोटों में सेंध लगाने में नाकाम रही। ऐसे में भाजपा केंद्र में दलित चेहरों को आगे कर रही है।

राजस्थान में एससी-एसटी वर्ग को साधना भाजपा के लिए चुनौती

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में प्रदेश में इस वर्ग के मतदाताओं को साधना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। भाजपा में दलित एससी-एसटी वर्ग के नेताओं को साइडलाइन किया हुआ है। प्रदेश में आदिवासी समुदाय से किरोड़ी लाल मीणा आते हैं। लेकिन पार्टी के भीतर उन्हें कोई खास तरजीह नहीं मिलती। यही वजह है कि एससी-एसटी वर्ग का झुकाव कांग्रेस की ओर ज्यादा है। दलित समुदाय से प्रदेश में अर्जुन मेघवाल बड़ा चेहरा हैं। मेघवाल पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी नेता माने जाते हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में एससी-एसटी वर्ग को साधने के लिए भाजपा मेघवाल को आगे कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+