Rajasthan News: भीलवाड़ा में कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- 'सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं'

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की चौसर बिछ गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भीलवाड़ा में गुरुवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर बरसे हैं। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्म आती है। वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं और संविधान को कुचलना चाहते हैं। हर दिन कांग्रेस और उनके समर्थक दलों के नेता कहते हैं कि वे खत्म हो जाएंगे। उन्होंने अब पत्रकारों का भी बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया है। चाहे वह चेन्नई में हो या बंगाल में वे डर के मारे शिकायतें दर्ज कर रहे हैं।

कांग्रेसियों को सनातन धर्म से शर्म आती है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों को सनातन धर्म से शर्म आती है। जय श्री राम बोलने से शर्म आती है। सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं। बाबा साहब अंबेडकर के दिए हुए संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल के नेता रोज कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म करके रहेंगे। हिंदुओं का अपमान करने की कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इन्होंने पत्रकारों का भी बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। मुकदमे भी दर्ज करने शुरू कर दिए। चाहे चेन्नई में देखो चाहे बंगाल में देखो। छटपटाहट में यह मुकदमे दर्ज कर रहे हैं और साथ में कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म करेंगे।

anurag thakur

मुगलों ने भी सनातन धर्म को खत्म करने का सपना देखा था

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी कान खोल कर सुन लीजिए। हम सबके पूर्वज यहीं से ही है। मुगल आए और आकर चले गए। मुगलों ने भी सनातन धर्म को खत्म करने का सपना देखा था। अंग्रेज आए आकर चले गए। कांग्रेसी आए आकर चले जाएंगे। सनातन धर्म है, सनातन धर्म था और सनातन धर्म सदैव रहेगा।

Recommended Video

    भीलवाड़ा में कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- 'सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+